{"_id":"60962302e7864b493b7889d6","slug":"kinnar-mahamandaleshwar-kept-fast-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: किन्नर महामंडलेश्वर ने रखा तीन दिनों का निर्जल व्रत, जानिए क्या है खास वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: किन्नर महामंडलेश्वर ने रखा तीन दिनों का निर्जल व्रत, जानिए क्या है खास वजह
Sat, 08 May 2021 11:18 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 08 May 2021 11:18 AM IST
सार
बहरामपुर में भी कोरोना से निजात के लिए किया गया पूजन-अर्चन
विज्ञापन
किन्नर महामंडलेश्वर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कोरोना महामारी से निजात के लिए किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी कनकेश्वरी नंद गिरि उर्फ किरण ने शुक्रवार को अपने तीन दिवसीय निर्जल व्रत का उद्यापन कर दिया। किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर ने पीपीगंज स्थित काली मंदिर पर पहुंच कर अपने और अन्य कई महिलाओं के साथ कोरोना से निजात के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर यज्ञशाला में हवन कर पूर्णाहुति दी।
विज्ञापन
हवन में आए सभी किन्नरों ने दुर्गा सप्तशती, महामृत्युंजय व गायत्री मंत्रों के जाप व सौ से अधिक जड़ी बूटियों की आहुतियां देकर मानव जनजाति को इस भयानक वायरस से बचाने की मंगल कामना की।
विज्ञापन
महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी ने कहा कि वर्तमान समय में हमारा देश कोरोना जैसी महामारी एवं अन्य प्रकार के कई संकटों के दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में हम सब नागरिकों का कर्तव्य बनता है कि विभिन्न संकटों एवं समस्याओं से अपने देश को निजात दिलाने के लिए अपने-अपने स्तर एवं क्षमताओं के अनुसार सार्थक प्रयास करें।
विज्ञापन
इसी क्रम में शहर के बहरामपुर में महिलाओं ने कोरोना से निजात के लिए विधि-विधान से देवी माता की पूजा-अर्चना की और नीम के पत्ते के साथ जल चढ़ाकर मंगलकामना की।