फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kids zone will attract children in Ramgarhtal...preparation to open soon

Gorakhpur News: आवागमन को मिलेगी रफ्तार...चार ओवरब्रिज हो जाएंगे तैयार

Wed, 21 Aug 2024 05:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 21 Aug 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Kids zone will attract children in Ramgarhtal...preparation to open soon
बालापार ओवरब्रिज का निर्माण कार्य हो चुका है पूरा, लोकार्पण की तैयारी
विज्ञापन

खजांची चौराहे पर बन रहा पुल दिसंबर तक होगा शुरू
गोरखनाथ में बन रहे दूसरे ओवरब्रिज के भी साल के अंत तक तैयार हो जाने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहरी में सड़कों और ओवरब्रिज के जाल से इस साल के अंत तक आवागमन में काफी सुधार की उम्मीद है। उम्मीद है कि साल के अंत तक चार ओवरब्रिज तैयार हो जाएंगे। बालापार में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम करीब पूरा हो गया है। उसका मुख्यमंत्री से लोकार्पण की तैयारी है।
गोरखनाथ और खजांची चौराहे के पास बनाए जा रहे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेज गति से हो रहा है। तीनों ओवरब्रिज बनने के बाद जिले के उत्तरी छोर में यातायात व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। बड़ी आबादी जाम से नहीं जूझेगी और वाहन फर्राटा भरेंगे।
विज्ञापन


ओवरब्रिज के निर्माण में उड़ती धूल और जाम से आ रहीं दुश्वारियों के बीच लोगों को इस बात की तसल्ली है कि उन्हें निर्माण पूरा होने के बाद फर्राटा भरते हुए वाहन चलाने का अवसर मिलेगा। बालापार में ओवरब्रिज का काम करीब पूरा हो गया है, जबकि खजांची चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज में गोरखपुर-महराजगंज मार्ग को क्राॅस करने वाली सड़क पर पाइलिंग चढ़ाने के बाद आगे का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखनाथ ओवरब्रिज का निर्माण कार्य भी तेज गति से चल रहा है। सेतु निगम इसे जनवरी में खिचड़ी मेला से पहले शुरू करने का लक्ष्य लेकर काम कर रहा है। ऐसे में ओवरब्रिज के तीन बड़े प्रोजेक्ट साल के अंत तक पूरे होने से आवागमन में सुविधा मिलेगी।
बालापार ओवरब्रिज के लोकार्पण की तैयारी


सेतु निगम के अनुसार, बालापार में नवंबर 2021 में ओवरब्रिज बनाने का कार्य शुरू हुआ था, जिसे मार्च 2024 तक पूरा होने का लक्ष्य रखा गया था। 8487.58 लाख रुपये के प्रोजेक्ट से 1280 मीटर लंबे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य करीब पूरा हो चुका है। सभी कार्य पूरे होने के बाद सेतु निगम लोकार्पण की तैयारी में है। इस ओवरब्रिज के तैयार होने से बालापार रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम से बड़ी आबादी को राहत मिलेगी। इसके साथ ही इसके आसपास करीब 100 गांव के लोगों का जिला मुख्यालय का मार्ग सुगम होगा।
तेज गति से हो रहा गोरखनाथ ओवरब्रिज का काम



जाम की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर गोरखनाथ ओवरब्रिज के समानांतर एक टू लेन के ओवरब्रिज की स्वीकृति दी गई। 115.76 करोड़ की लागत से बनने वाले इस ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। इस ओवरब्रिज में रेलवे का भी कुछ हिस्सा पड़ रहा है। धर्मशाला बाजार की तरफ से ओवरब्रिज का काम करीब 85 प्रतिशत पूरा हो गया है। बीच में रेलवे क्राॅसिंग पर काम शेष है। उसके आगे गोरखनाथ मंदिर की ओर भी ओवरब्रिज का काम 70 प्रतिशत पूरा हो गया है। इसे दिसंबर के अंत तक खिचड़ी मेला से पहले शुरू करने की तैयारी है।
गोरखपुर-महरागंज मार्ग पर पीलर पर चढ़ा स्लैब



खजांची चौराहे पर फरवरी 2023 में ओवरब्रिज बनाने का कार्य शुरू हुआ, जिसमें 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। 9650.28 लाख रुपये के प्रोजेक्ट से 604 मीटर ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। इसमें खजांची चौराहे से पादरी बाजार की तरफ 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। पीलर, बीम और स्लैब का कार्य लगभग पूरा हो गया है, जबकि खजांची चौराहे से वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर भी बिजली का पोल व तार हटने के बाद तेज गति से काम चल रहा है। इस ओवरब्रिज को दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।


बालापार ओवरिब्रज का निर्माण कार्य करीब पूरा हो गया है। उसका जल्द लोकार्पण कराने की तैयारी है। वहीं गोरखनाथ और खजांची ओवरब्रिज का भी निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। इसे भी साल के अंत तक पूरा कर लेने की उम्मीद है।
एके सिंह, परियोजना निदेशक, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed