फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kidnapping case on eight women who were victimized in catching accused

Gorahpur News: आरोपी को पकड़ने में पीड़ित आठ महिलाओं पर अपहरण का केस, महराजगंज पुलिस कर रही थी तलाश

Wed, 18 Jan 2023 12:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 18 Jan 2023 12:26 PM IST
सार

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए खुद ही महराजगंज पहुंच गईं और एक आरोपी महिला को जबरन गाड़ी में बैठाकर लेकर राजघाट थाने चली आईं। उधर, कोतवाली महराजगंज कोतवाली पुलिस ने आठ लोगों पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया। पीछा करते आई महराजगंज पुलिस कथित अपहरण पीड़िता को मंगलवार को साथ लेकर चली गई।

विज्ञापन
Kidnapping case on eight women who were victimized in catching accused
राजघाट थाने का घेराव करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

10 दिन पहले तक पीड़िता बनी महिलाएं अब अपहरण की आरोपी बन गई हैं। दरअसल, राजघाट पुलिस ने महिलाओं की तहरीर पर नौकरी के नाम पर जालसाजी करने का केस दर्ज किया था। अमानत में खयानत (धारा 406) में गिरफ्तारी न होने की वजह से पुलिस जांच कर रही थी।

विज्ञापन


इसी बीच पीड़ित महिलाएं, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए खुद ही महराजगंज पहुंच गईं और एक आरोपी महिला को जबरन गाड़ी में बैठाकर लेकर राजघाट थाने चली आईं। उधर, कोतवाली महराजगंज कोतवाली पुलिस ने आठ लोगों पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया। पीछा करते आई महराजगंज पुलिस कथित अपहरण पीड़िता को मंगलवार को साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राजघाट इलाके के मिर्जापुर निवासी प्रीति वर्मा की शिकायत पर तीन लोगों पर पांच जनवरी को धारा 406 में केस दर्ज किया है।

प्रीति वर्मा ने बताया कि महाराजगंज के परतावल निवासी आरिफ अंसारी उर्फ रुस्तम अंसारी, अफरीन बाने और संजीव यादव ने इस्माइल 4 लाइफ वेलफेयर फाउंडेशन के नाम से ऑफिस बनाया, जिसमें अगरबत्ती पैकिंग का काम शुरू किया। प्रीति ने बताया कि दो घंटा पैकिंग करने पर चार हजार रुपये सैलरी देने की बात कही गई। 1,159 रुपये सिक्योरिटी के तौर पर जमा कराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, पहले तो समूह ने 4,000 कहकर तीन हजार सैलरी दे दी। इसके बाद कहा गया कि अगले माह से दो हजार मिलेगा। जालसाजी की जानकारी होने पर केस दर्ज कराया गया।

इसी बीच प्रीति अपने साथी महिलाओं के साथ सोमवार रात महजरागंज पहुंच गई। एक आरोपी महिला को जबरन उठा ले आई। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश में जुट गई और गोरखपुर तक पहुंच आई। इसी बीच मंगलवार सुबह आरोपी महिला को लेकर महिलाएं खुद राजघाट थाने पहुंच गईं। जिसके बाद पुलिस ने महराजगंज पुलिस को सूचना दी।

 

एसएसपी-डीएम के पास पहुंचीं महिलाएं

राजघाट थाने से महराजगंज की महिला को जैसे ही पुलिस लेकर निकली, महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। एसएसपी से लेकर डीएम के पास जाकर पुलिस पर आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाने लगीं। उधर, महराजगंज में केस दर्ज होने की जानकारी के बाद पुलिस ने पांच महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि राजघाट पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर तीन लोगों पर केस दर्ज किया था। गिरफ्तारी की धारा न होने की वजह से पुलिस जांच कर रही थी। इस बीच महराजगंज से एक महिला को उठाकर कुछ महिलाएं राजघाट थाने लेकर चली आई थीं। उनके खिलाफ महराजगंज में अपहरण का केस दर्ज है।

महराजगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि राय ने कहा कि सोमवार रात एक महिला का अपहरण किया गया था। जानकारी होते ही पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और पीड़ित महिला को गोरखपुर से बरामद कर लिया गया है। आरोपी महिलाओं की तलाश की जा रही है।


 

महराजगंज में अपहरण का केस दर्ज

महराजगंज शहर के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के सामने से सोमवार दोपहर में चारपहिया वाहन से कुछ लोगों ने एलएलबी की छात्रा का अपहरण कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर मंगलवार को आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

कोतवाल रवि कुमार राय ने बताया कि कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र निवासी छात्रा के पिता ने तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी सोमवार को कॉलेज में एलएलबी पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा देने गई थी। दोपहर में बाहर निकली, तो कुछ लोगों ने उसे जबरन वाहन में बैठा लिया और फरार हो गए। कॉलेज के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद है।

छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रीति शर्मा निवासी घासीकटरा मिर्जापुर, नेहा गुप्ता निवासी लालडिग्गी राजघाट गोरखपुर, सारिका विश्वकर्मा निवासी मिर्जापुर गोंडीयाना राजघाट, पुष्पलता जायसवाल निवासी जाफरा बाजार गोरखपुर, नासिर सिद्दीकी निवासी निचलौल, अमृता तिवारी निवासी गांधीनगर नौतनवां, अमृता जायसवाल और डिंपल निवासी नौतनवां के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed