फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kidnapped of two students going to school in Maharajganj

महराजगंज: स्कूल जा रहे भाई-बहन समेत युवक का हुआ अपहरण, बंदूक के दम पर बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

Wed, 17 Nov 2021 05:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Nov 2021 05:29 PM IST
सार

मदर मरियम ग्लोबल स्कूल में पढ़ने जा रहे कार सवार बच्चों को रास्ते में रोककर बदमाशों ने जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बिठा लिया। विरोध करने पर ड्राइवर के साथ मारपीट भी की। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
Kidnapped of two students going to school in Maharajganj
घटना के बारे में पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोल्हुई से स्कूल जा रहे भाई-बहन एवं उन्हें पहुंचाने जा रहे युवक का बदमाशों ने असलहे के बल पर चंदनपुर के पास अपहरण कर लिया। बुधवार की सुबह हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की और शीघ्र बच्चों की सकुशल घर लाने का भरोसा दिलाया। युवक तो तीन घंटे बाद लौट आया, मगर बच्चों का पता नहीं है। पुलिस ने तरन्नुम की तहरीर पर उसके पहले पति सऊद अहमद तथा 12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


कोल्हुई में रहने वाली तरैन्नुम अहमद अब्बासी ने पुलिस को दिए तहरीह में बताया है कि बुधवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे बेटा मुहम्मद अहमद तथा बेटी श्रीद्धा फातिमा गोरखपुर निवासी शमद फराज सिद्दीकी के साथ वाहन से मदर मरियम स्कूल में पढ़ने जा रहे थे। चंदनपुर के पास असलहे के बल पर गोरखपुर निवासी उसके पहले पति सऊद अहमद ने अन्य सहयोगियों के साथ असलहे के बल पर गाड़ी को रोक लिया।
विज्ञापन


वे उनका अपहरण करते हुए अपने वाहन से लेकर फरार हो गए। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने जगह-जगह जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक कोमल प्रसाद मिश्र समेत अन्य अधिकारियों ने आसपास के लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने महिला से भी बात की। शीघ्र कार्रवाई करते हुए बच्चों की सकुशल वापसी का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि घटना में शामिल आरोपितों को पकड़ने व बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगी है। सिद्धार्थनगर के एसपी से भी आवश्यक सहयोग लिया जा रहा है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

तीन घंटे बाद वापस लौटा अपहृत युवक

Kidnapped of two students going to school in Maharajganj
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

अपहृत युवक शमद फराज सिद्दीकी लगभग तीन घंटे बाद कोल्हुई लौटा। उसने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उसे लोटन के पास वाहन से उतार दिया तथा बच्चों को लेकर फरार हो गए। सिद्धार्थनगर जिले में उनके जाने की स्थिति को देखते हुए ही सिद्धार्थनगर जिले की पुलिस से भी संपर्क स्थापित किया गया है। समाचार लिखे जाने तक बच्चों की बरामदगी नहीं हो सकी है।

एसपी ने एसओजी को भी लगाया
वारदात के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने एसओजी टीम को भी लगाया है। कोल्हुई, बृजमनगंज पुलिस तथा एसओजी टीम की ओर से विभिन्न स्थलों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed