{"_id":"64e06b9e0fd0828ed30131d4","slug":"khorabar-township-medicity-scheme-tenants-told-mlc-and-gda-vice-president-get-proper-compensation-2023-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना: काश्तकारों ने एमएलसी और जीडीए उपाध्यक्ष से कहा, मिले उचित मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना: काश्तकारों ने एमएलसी और जीडीए उपाध्यक्ष से कहा, मिले उचित मुआवजा
Sat, 19 Aug 2023 12:48 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:48 PM IST
सार
जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर और काश्तकारों की मुलाकात के दौरान एक महत्वपूर्ण फैसला हुआ। शुक्रवार को हुई आठवीं बैठक में तय हुआ कि डीएम के माध्यम से जनपद न्यायाधीश न्यायालय में भूमि अर्जन अधिनियम 1894 की धारा-18 के तहत संदर्भ वाद दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
रिंग रोड के निर्माण कार्य ने पकड़ी तेजी
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जीडीए की खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना से प्रभावित काश्तकार उचित मुआवजा की मांग को लेकर शुक्रवार को एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह से मिलने पहुंचे। एमएलसी से काश्तकारों ने कहा कि उनके पास इस जमीन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। एमएलसी ने जीडीए के अधिकारियों से बातचीत कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इसके बाद काश्तकार जीडीए उपाध्यक्ष से भी मिलने भी पहुंचे। उपाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों की एक कमेटी बनाकर दोबारा जमीनों का सर्वे कराने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी अधिवक्ता को अपने साथ शामिल कर लें, ताकि किसी तरह के भ्रम की स्थिति न रहे। इस दौरान दौरान कमलेश राय, बृजेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बढ़े मुआवजे के लिए वाद दाखिल करेगा जीडीए
जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर और काश्तकारों की मुलाकात के दौरान एक महत्वपूर्ण फैसला हुआ। शुक्रवार को हुई आठवीं बैठक में तय हुआ कि डीएम के माध्यम से जनपद न्यायाधीश न्यायालय में भूमि अर्जन अधिनियम 1894 की धारा-18 के तहत संदर्भ वाद दाखिल किया जाएगा। वाद का शीघ्र निस्तारण कराते हुए जनपद न्यायालय के आदेश के अनुपालन में न्यायालय के माध्यम से एवार्ड की धनराशि से बढ़ी हुई धनराशि का भुगतान किया जाएगा। सीएम योगी के निर्देश पर जीडीए की ओर से अधिग्रहित क्षेत्र के निवासियों संग आठ बैठकें हो चुकी हैं। बैठक में उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, सचिव उदय प्रताप सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रिंग रोड के निर्माण कार्य ने पकड़ी तेजी, नौ सौ मीटर हुआ समतलीकरण
जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड के लिए अधिग्रहित जमीनों के समतलीकरण का काम शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने किसी तरह का विरोध नहीं जताया, जिससे एनएचएआई और राजस्व के लोगों ने राहत महसूस की। करीब नौ सौ मीटर जमीन को समतल कराकर काम आगे बढ़ाया गया।
रिंग रोड के लिए जगदीशपुर से जंगल कौड़िया के बीच बालापार, बैजनाथपुर, बनगाई, कोनी सहित 26 गांवों के किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई है। इन जमीनों का समतलीकरण कराया जा रहा है। बनगाई गांव के पास करीब नौ सौ मीटर जमीन का समतलीकरण कराया गया।
रिंग रोड के लिए जगदीशपुर से जंगल कौड़िया के बीच बालापार, बैजनाथपुर, बनगाई, कोनी सहित 26 गांवों के किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई है। इन जमीनों का समतलीकरण कराया जा रहा है। बनगाई गांव के पास करीब नौ सौ मीटर जमीन का समतलीकरण कराया गया।