फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   khorabar township

खोराबार : जमीन का मुआवजा दें, तब बनाएं चहारदीवारी

Wed, 09 Aug 2023 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
khorabar township
गोरखपुर/ खोराबार। खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के तहत किसानों ने चहारदीवारी चलाए जाने से पहले जमीनों का मुआवजा देने की मांग उठाई है। मंगलवार को जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर से मिलकर लोगों ने कहा कि पहले उनका मुआवजा तय किया जाए, इसके बाद ही चहारदीवारी चलाई जाए। जीडीए उपाध्यक्ष ने स्थानीय पांच लोगों की टीम बनाकर जमीन का सर्वे कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ जीडीए के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहकर समस्याओं का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन




खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए जीडीए और स्थानीय लोगों की टीमों ने सर्वे किया है। इसके बाद जीडीए ने अधिग्रहित क्षेत्र में चहारदीवारी चलाने की तैयारी की। सोमवार को जब एसडीएम पीके सिंह टीम के साथ जंगल सिकरी के सैनिक नगर कॉलोनी में बने मकानों को छोड़कर चहारदीवारी बनाने पहुंचे तो किसानों ने विरोध जताया। लोगों ने कहा कि पहले मुआवजा भुगतान का मामला स्पष्ट किया जाए। इसके बाद ही चहारदीवारी चलाई जाए।
विज्ञापन




करीब एक घंटे तक चले मान-मनौव्वल के बाद मामला नहीं सुलझा तो जीडीए अधिकारियों ने किसानों को दफ्तर बुलाया। मंगलवार को अधिग्रहित क्षेत्र के 30 मूल काश्तकार और अन्य लोग जीडीए उपाध्यक्ष के ऑफिस पहुंचे। इस दौरान जीडीए अधिकारियों ने किसानों की बातें सुनीं। उनसे कहा कि जिस तरह से आवासीय क्षेत्र की समस्या का समाधान करा लिया गया है, उसी तरह से जमीन का मामला भी सुलझा लिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने कहा कि जब तक मामले का निस्तारण नहीं होता है, तब तक पिलर लगाने का काम रोक दिया जाए। अधिकारियों ने लोगों को बताया कि जहां तक भवनों को चिह्नित कर लिया गया है, वहां पर पिलर बनाने का कार्य अलग है, लेकिन लोग नहीं मानें।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस पर जीडीए उपाध्यक्ष ने पांच लोगों की टीम बनाकर जीडीए के साथ सर्वे कराने की बात कही। उपाध्यक्ष ने कहा कि टीम में मूल काश्तकार और बैनामा धारकों को शामिल किया जाए। ऐसे लोगों को इसमें शामिल किया जाए, जिनकी बात सभी लोग मान लें। इस दौरान चंदा देवी, तारा देवी, ध्रुव कुमार पासवान, राजू कुमार, राहुल सिंह, बृजेश राय, सतीश कुमार, जगत नारायण, वीरेंद्र पासवान, जितेंद्र पासवान, छोटू सिंह आदि मौजूद रहे।




वर्जन



किसी का कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। सीएम के निर्देशानुसार ही कार्रवाई की जाएगी। सभी लोगों की संतुष्टि के बाद ही कार्य शुरू कराया जाएगा। पहले से चल रहा काम जारी रहेगा। नई शुरुआत फिलहाल नहीं होगी।



-महेंद्र सिंह तंवर, जीडीए उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed