फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Khorabar Township and Medicity Scheme

खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना: सर्वे जारी...आज होगी स्थानीय लोगों और अधिकारियों में बातचीत

Wed, 02 Aug 2023 10:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Wed, 02 Aug 2023 10:40 AM IST
सार

जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह के मुताबिक खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी के लिए अधिग्रहित क्षेत्र में बने मकान, टीनशेड का सर्वे मंगलवार को भी जारी रहा। बुधवार को स्थानीय लोगों के साथ बैठक की जाएगी। इसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
Khorabar Township and Medicity Scheme
खोराबार में सर्वे करती जीडीए की टीम।

विस्तार

 जीडीए (गोरखपुर विकास प्राधिकरण) की ओर से खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में मंगलवार को भी सर्वे जारी रहा। जीडीए की टीम ने सेक्टर चार में सर्वे का काम पूरा किया। इसके चलते जीडीए अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच बैठक नहीं हो सकी।

विज्ञापन


अब बुधवार को जीडीए सभागार में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक बैठक होगी। इसमें पहले 12 से एक बजे तक सेक्टर एक और दो के लोग शामिल होंगे। इसके बाद सेक्टर तीन और चार के निवासियों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


जीडीए की ओर से खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना खोराबार और जंगल सिकरी के सैनिक नगर में जमीन अधिग्रहित की गई है। यहां पर जीडीए ने जब अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो लोगों ने विरोध जताया। सीएम के निर्देश पर जीडीए अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटकर सर्वे शुरू कराया। मंगलवार को सेक्टर चार में सर्वे करने टीम पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सुरेंद्र हत्याकांड: चौरीचौरा में जिंदा जलाया था विकलांग को, शक की सुई परिवार पर

इसके अलावा सेक्टर तीन में मदरहवा चौराहे से कालिंदी स्कूल तक भी सर्वे किया गया। मकान, टीनशेड और खाली जमीनों का सर्वे करने पहुंची टीम डिजिटल सर्वे भी कर रही है। स्थानीय निवासी राकेश वर्मा , वीपी सिंह , विमलेश त्रिपाठी, कमलाकांत पाठक और राजेंद्र त्रिपाठी ने सर्वे कार्य में सहयोग किया।

सर्वे में लगी सभी टीमें रिपोर्ट बना रही हैं, जिसे जीडीए उपाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारियों के सामने रखा जाएगा। जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह के मुताबिक खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी के लिए अधिग्रहित क्षेत्र में बने मकान, टीनशेड का सर्वे मंगलवार को भी जारी रहा। बुधवार को स्थानीय लोगों के साथ बैठक की जाएगी। इसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed