{"_id":"64c10334fb6cb0d9e605e028","slug":"khorabar-township-and-medicity-scheme-team-identified-vacant-places-and-houses-2023-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना: खाली स्थानों और मकानों को टीम ने किया चिन्हित, चारों टीमों ने किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना: खाली स्थानों और मकानों को टीम ने किया चिन्हित, चारों टीमों ने किया सर्वे
Wed, 26 Jul 2023 04:57 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी खोराबार(गोरखपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी खोराबार(गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 26 Jul 2023 04:57 PM IST
सार
खोराबार के मदरहवा चौराहे से कालिंदी स्कूल के आगे तक और खोराबार के शिवमंदिर तक पक्का मकान, टीनशेड एवं खाली जमीनों का सर्वे हुआ। इस दौरान जीडीए टीम में लेखपाल जगदीश के अलावा वीपी सिंह विमलेश त्रिपाठी, राकेश वर्मा, राजेंद्र त्रिपाठी, कमलाकांत पाठक के साथ ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में सर्वे करने पहुंची जीडीए टीम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना से प्रभावित क्षेत्र में मंगलवार को जीडीए की टीमों ने सर्वे किया। इस दौरान पक्के मकानों, टीनशेड और खाली जगहों को चिन्हित किया गया।
विज्ञापन
जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि जल्द ही सर्वे का काम पूरा करा लिया जाएगा। मंगलवार की दोपहर जंगल सिकरी के सेक्टर नंबर एक में सैनिक नगर के बगल में स्थित कॉलोनियों का सर्वे करने जीडीए टीम के अधिशासी अभियंता कुंजबिहारी, विनोद शर्मा, तहसीलदार रामभेज, कानूनगो विजय बहादुर सिंह, लेखपाल रामबदन और स्थानीय लोगों में शामिल जयप्रकाश मिश्रा, अविनाश तिवारी, शशिभूषण, मणिकांत शाही, विकास पांडेय सहित अन्य लोगों ने घर घर जाकर सर्वे किया।
विज्ञापन
इस दौरान टीम 55 पक्के मकान,पांच टीनशेड और लगभग खाली जमीन का ब्यौरा दर्ज किया। खोराबार के मदरहवा चौराहे से कालिंदी स्कूल के आगे तक और खोराबार के शिवमंदिर तक पक्का मकान, टीनशेड एवं खाली जमीनों का सर्वे हुआ। इस दौरान जीडीए टीम में लेखपाल जगदीश के अलावा वीपी सिंह विमलेश त्रिपाठी, राकेश वर्मा, राजेंद्र त्रिपाठी, कमलाकांत पाठक के साथ ग्रामीण मौजूद रहे। सेक्टर चार में करीब साढ़े तीन बजे टीम पहुंची।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: अश्लील गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद, गोली लगने से एक ग्रामीण की मौत; तीन घायल
पड़ाका चौराहा से निर्माणाधीन बिजली घर तक सहायक अभियंता अजय कुमार सिंह, अवर अभियंता अरुण कुमार सिंह, सर्वेयर ओमप्रकाश तिवारी, लेखपाल गनपति और स्थानीय नागरिक सनत कुमार पांडेय, उपेंद्र यादव, जयनाथ यादव, राजू पासवान ने घर घर सर्वेक्षण कार्य किया। दौरान 12 पक्का मकान, 15 टीनशेड और खाली जमीन का सर्वेक्षण कर रजिस्टर में दर्ज किया गया। बुधवार को भी सर्वे किया जाएगा। इसके बाद इसकी समीक्षा जीडीए भवन में उपाध्यक्ष करेंगे।
जीडीए प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने कहा कि खोराबार क्षेत्र में मंगलवार को सभी चारों टीमें पहुंचीं। घर घर जाकर सर्वे किया गया। इसकी रिपोर्ट तैयार करके उपाध्यक्ष को दी जाएगी।
जीडीए प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने कहा कि खोराबार क्षेत्र में मंगलवार को सभी चारों टीमें पहुंचीं। घर घर जाकर सर्वे किया गया। इसकी रिपोर्ट तैयार करके उपाध्यक्ष को दी जाएगी।