फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Khorabar. In Lalpur Tikar of the area, there was a fight between the two parties on Thursday over the payment of the money for the vehicle booked for the marriage. 10 people from both sides were injured in the fight.

Gorakhpur News: शादी में बुक गाड़ी के किराए को लेकर मारपीट, दस घायल

Fri, 30 Jun 2023 08:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 08:16 PM IST
विज्ञापन
Khorabar. In Lalpur Tikar of the area, there was a fight between the two parties on Thursday over the payment of the money for the vehicle booked for the marriage. 10 people from both sides were injured in the fight.
- खोराबार इलाके में हुई घटना, पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खोराबार। इलाके के लालपुर टीकर में शादी के लिए बुक गाड़ी के पैसे के भुगतान को लेकर बृहस्पतिवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्ष से 10 लोग चोटिल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, लालपुर टीकर के खंतापार टोला निवासी सेवक मौर्या के लड़के की शादी में गांव के रामलाल गुप्ता का चारपहिया गाड़ी बुक किया गया था। शादी से लौटने के बाद बृहस्पतिवार को रामलाल का लड़का सेवक मौर्या से रकम मांगने लगा। आरोप है कि सेवक मौर्या ने गाड़ी में कम बाराती बैठाने का आरोप लगाकर पैसा नहीं देने से इन्कार कर दिया। इसी बात पर वहां मौजूद गौतम पासवान निवासी लालपुर टीकर टोला खंतापार ने कहा जब गाड़ी बुक कराकर ले गए थे तो इसका पैसा दे दीजिए। कहासुनी में बात बढ़ गई और मारपीट हो गई। मारपीट में विध्यांचल, संतोष , रामानंद व रामसेवक मौर्या को और दूसरे पक्ष से गौतम पासवान, अनिल, अखिलेश, अवधेश, मीरा देवी व शैलेश गंभीर चोटें आईं हैं। एक पक्ष के विध्यांचल मौर्या ने लाठी, डंडा, गड़ासी व टंगुली से मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर गांव के प्रवीण पासवान, सुनील पासवान, अनिल पासवान, अभिषेक, अखिलेश , धर्मदेव, शैलेश, गौतम, विकास, महेंद्र एवं पंकज के खिलाफ मारपीट, गैर इरादतन हत्या की कोशिश, धमकी देने का केस दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष से गौतम पासवान की तहरीर पर पुलिस रामसेवक, विंध्याचल, इन्द्रेश, अजय, संतोष, राजेंद्र मौर्या, विजय मौर्या, गौरव, रामानंद, रामसनेही, संतोष की पत्नी नाम अज्ञात, मैना देवी, राजू मौर्या की पत्नी नाम अज्ञात, मालती देवी एवं रामसूरत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed