फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Khajni police apprehended the suspect at the Jarlahi Bridge tri-junction; two motorcycles were recovered based on information provided by him.

Gorakhpur News: आदित्य हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Khajni police apprehended the suspect at the Jarlahi Bridge tri-junction; two motorcycles were recovered based on information provided by him.
- खजनी पुलिस ने जरलही पुल तिराहे से दबोचा, निशानदेही पर दो बाइक बरामद
विज्ञापन

- 24 मई को अपहरण के बाद गला रेतकर की गई थी हत्या, शव बोरे में भरकर आमी नदी किनारे फेंका था

उनवल। खजनी थाना क्षेत्र के चर्चित आदित्य हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार निवासी गौरव साहनी (19) के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि सहजनवा थाना क्षेत्र के टिकरिया निवासी आदित्य निषाद 24 मई की रात अपने साथियों के साथ खजनी क्षेत्र के रुद्रपुर गांव पहुंचा था। वहां उसने दुष्कर्म पीड़ित के परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर जुटने लगे तो आदित्य और उसके साथी भाग निकले।
विज्ञापन

घायल महिलाओं को नौसड़ स्थित अस्पताल ले जाते समय कटघर चौराहे के पास ग्रामीणों और परिजन ने आदित्य को बाइक पर देख लिया। उसे पकड़ने के बाद उसकी बाइक में आग लगा दी गई और उसे अपने साथ ले गए। अगले दिन गीडा क्षेत्र में आमी नदी किनारे बोरे में बंद आदित्य का शव बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी और साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव नदी किनारे फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर पहले रुद्रपुर निवासी आयुष साहनी, अंशु साहनी, अभय उर्फ गोलू और गामा को गिरफ्तार किया जा चुका है, सभी आरोपी जेल में हैं। मंगलवार को पुलिस ने गौरव साहनी को भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की गई है।
एसपी दक्षिणी ने बताया कि मामले में भागे मुख्य आरोपी गोलू की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed