{"_id":"626a48e2bfa0000e404d366d","slug":"khajni-former-mla-son-beaten-up-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पूर्व विधायक के बेटे की पिटाई, शांतिभंग में किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पूर्व विधायक के बेटे की पिटाई, शांतिभंग में किया चालान
Thu, 28 Apr 2022 01:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:27 PM IST
सार
बाइक सवारों के हमले से संजय प्रसाद के सिर में चोट आई। इसके बाद संजय ने फोन कर तीन-चार लोगों को बुलाकर विनोद की पिटाई शुरू कर दी। इस बीच विनोद फरार हो गया।
विज्ञापन
पूर्व भाजपा विधायक संत प्रसाद। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के सिकरीगंज इलाके के महादेवा बाजार के पास मंगलवार को पूर्व विधायक संत प्रसाद के बेटे संजय प्रसाद को गाड़ी ओवरटेक करने के विवाद में बाइक सवारों ने पीट दिया। आरोप है कि इसके बाद पूर्व विधायक पुत्र के पक्ष से आए लोगों ने भी एक युवक की पिटाई कर दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपित करीम का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, संजय प्रसाद अपनी कार से महादेवा बाजार की ओर से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बाइक से आ रहे बारीगांव निवासी करीम और विनोद का बाइक ओवरटेक करने को लेकर संजय से विवाद हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि बाइक सवारों के हमले से संजय प्रसाद के सिर में चोट आई। इसके बाद संजय ने फोन कर तीन-चार लोगों को बुलाकर विनोद की पिटाई शुरू कर दी। इस बीच विनोद फरार हो गया।
विज्ञापन
एक आरोपी करन को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया।