फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Keshav Prasad Maurya claims SP chief Akhilesh Yadav is losing election from Kannauj.

भाजपा के 'केशव' बोले: 'कन्नौज से अखिलेश चुनाव हार चुके हैं, बस गिनती बाकी है'; कांग्रेस-SP पर मंडरा रहा खतरा

Tue, 14 May 2024 08:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 14 May 2024 08:23 PM IST
सार

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा के 10 सालों के शासन में पाकिस्तान घुटनों पर आ गया है, उसके हाथ में कटोरा है। पाकिस्तान में कांग्रेस का डंका बज रहा है। देश में इंडी गंठबंधन की सरकार बनी तो सबसे ज्यादा खुशी पाकिस्तान को होगी।

विज्ञापन
Keshav Prasad Maurya claims SP chief Akhilesh Yadav is losing election from Kannauj.
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले लोकसभा चुनाव में बस्ती में मोदी के नाम की आंधी चल रही थी, 2024 में सुनामी चल रही है। 2014 और 19 में जनता ने कमल का बटन नहीं दबाया होता तो धारा 370 नहीं हटी होती, चार करोड़ गरीबों को छत नहीं मिली होती। भव्य राम मंदिर के निर्माण का सपना पूरा नहीं होता। यह बातें उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहीं। वे मंगलवार को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के शिवपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ कई दलों का गठबंधन है, जिनका एक ही उद्देश्य है, किसी तरह सत्ता हथिया लें और मनचाहा प्रधानमंत्री बना दें। भाजपा के 10 सालों के शासन में पाकिस्तान घुटनों पर आ गया है, उसके हाथ में कटोरा है। पाकिस्तान में कांग्रेस का डंका बज रहा है। देश में इंडी गंठबंधन की सरकार बनी तो सबसे ज्यादा खुशी पाकिस्तान को होगी। डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि संविधान खतरे में नहीं है बल्कि दोनों की राजनीति पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2024 में जनता इन दोनों की राजनीति खत्म कर देगी। उन्होंने कहा भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती है, लेकिन कांग्रेस का सिद्धांत सबका साथ मुसलमानों का विकास है। अभी अयोध्या का विकास आपने देखा है, मथुरा काशी को भी इसी तर्ज पर विकसित करना है। मोदी ने नारा दिया था न खाऊंगा न खाने दूंगा और जिसने खा लिया है, उससे पाई पाई वसूल करूंगा। कांग्रेस की सरकार थी तो गरीबों को अमीर और अमीरों को गरीब दिखाकर सरकारी धन की लूट की। कांग्रेस को गरीबों की भलाई रास नहीं आ रही है। मोदी जी के कार्यकाल में पाकिस्तान कटोरा लेकर भीख मांग रहा है। इससे पहले भारत दुनिया के सामने गिडगिड़ाता था।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बनने जा रही है। कन्नौज से अखिलेश यादव चुनाव हार चुके हैं बस गिनती बाकी है। उन्होने मंच से भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी द्वारा कराए गए विकास कार्यो को भी गिनाया और जनता से उनको जिताने की अपील की। कहा आपने सपा-कांग्रेस के गठबंधन में भी हरीश द्विवेदी को चुनकर भेजा था। आज इंडी गठबंधन लड़ रहा है, पिछली बार से ज्यादा वोटों से हरीश द्विवेदी को जिताकर भेजना होगा। उन्होंने दो बार लगातार हरीश द्विवेदी को चुनाव जिताने पर जनता का आभार जताया। उन्होंने भीड़ से हाथ उठवाकर पूछा, मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे क्या? भीड़ से आवाज आई बनाना चाहते हैं। डिप्टी सीएम के आगमन पर पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed