फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Keeping in mind the election code of conduct preparations for Khichdi fair will be done

Khichdi Mela 2021: चुनाव आचार संहिता को ध्यान में रखकर होगा खिचड़ी मेले की तैयारी, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Tue, 23 Nov 2021 10:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 23 Nov 2021 10:28 AM IST
सार

गोरखनाथ मंदिर में तैयारी बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए, गोरखपुर में सात या आठ में प्रधानमंत्री आएंगे, खाद कारखाना, एम्स का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
Keeping in mind the election code of conduct preparations for Khichdi fair will be done
गोरखनाथ खिचड़ी मेला। (फाइल फोटो) - फोटो : शिवहर्ष द्विवेदी।

विस्तार

गोरखनाथ मंदिर में विकास कार्यों एवं खिचड़ी मेले की तैयारी बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेले तक आचार संहिता लागू हो जाने की उम्मीद है। ऐसे में पूरे मेले की तैयारी आचार संहिता को ध्यान में रखकर की जाए। उन्होंने जिले में निर्माणाधीन फोरलेन समेत सभी विकास कार्य समय से पूरा करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


बैठक के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की भी तैयारियों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री के यहां सात या आठ दिसंबर को आने की उम्मीद है। वह खाद कारखाना और एम्स का लोकार्पण करेंगे। बैठक में कारखाने और एम्स, दोनों के अफसरों ने प्रगति की जानकारी दी। एचयूआरएल के अधिकारियों ने बताया कि कारखाना लोकार्पण के लिए तैयार है।    
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति इस बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी। लोक आस्था के इस पर्व पर गोरखनाथ मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु देश भर से शिवावतारी गुरु गोरक्षनाथ को श्रद्धा की खिचड़ी चढ़ाने के लिए आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुख-सुविधा का ध्यान रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। एक जनवरी तक हर हाल में सभी संबंधित विभाग मेले के मद्देनजर अपनी तैयारियां पूर्ण कर लें। अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुनिश्चित करें कि मेले में प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में लगने वाली दुकानों, श्रद्धालुओं को भी अभियान चला कर पहले से ही जागरूक किया जाए। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को ठंड में कोई दिक्कत न हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जाए। उनके ठहरने और बिस्तर आदि का पूरा प्रबंध किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे और बस स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे जाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि वहां से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। संबंधित सड़कों को दुरुस्त कर लिया जाए और मंदिर परिसर से लेकर बाहर तक मेला थाना और चौकी स्थापित की जाए। मेले का पूरा प्रसारण आकाशवाणी व दूरदर्शन पर भी होगा। 

बैठक में कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरन आनंद, एडीजी अखिल कुमार, आईजी रविंद्र गौड़, एसएसपी विपिन ताडा, नगर आयुक्त अविनाश कुमार, जीडीए वीसी प्रेम रंजन, एम्स की निदेशक डॉ सुरेखा किशोर, सीएमओ, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, बिजली निगम के मुख्य अभियंता, डीएफओ, रोडवेज, रेलवे, आकाशवाणी, दूरदर्शन, नागरिक सुरक्षा समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
 

30 नवंबर तक पूरा कर लें सड़कों का निर्माण कार्य

मुख्यमंत्री ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सभी निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर तक सभी निर्माणाधीन सड़कों और नाला-नालियों का काम पूरा हो जाए। चौराहों का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कराया जाए। उन्होंने बिजली निगम के अफसरों को सभी जर्जर पोल व तार बदलकर आपूर्ति व्यवस्था और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।

गोरखपुर महोत्सव पर नहीं हुई कोई चर्चा
खिचड़ी मेले की ही तरह जनवरी में प्रस्तावित गोरखपुर महोत्सव पर भी विधानसभा चुनाव आचार संहिता का प्रभाव पड़ने की आशंका है। माना जा रहा है कि हर साल की तरह इस बार यह महोत्सव बहुत भव्य तरीके से नहीं मनाया जाएगा। आचार संहिता लागू हो जाने की वजह से जनप्रतिनिधियों के भी इसमें शामिल हो पाने उम्मीद कम ही। हर साल महोत्सव 11, 12 और 13 जनवरी को होता है। कोविड की वजह से पिछले साल सिर्फ दो दिन का ही महोत्सव हुआ था। उम्मीद जताई जा रही थी कि मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में गोरखपुर महोत्सव पर भी चर्चा होगी मगर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि महोत्सव पर चर्चा नहीं हुई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed