{"_id":"69459eefb1c563c0d20a8c78","slug":"kca-blue-defeated-achievers-11-b-by-10-runs-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1170614-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: केसीए ब्लू ने अचीवर्स-11 बी को 10 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: केसीए ब्लू ने अचीवर्स-11 बी को 10 रनों से हराया
विज्ञापन
रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे इंटर क्लब क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में शुक्रवार को केसीए ब्लू कुश
- इंटर क्लब क्रिकेट लीग बी डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता
- दूसरे मुकाबले में ऑक्सफोर्ड किकेट एकेडमी की जीत
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। इंटर क्लब क्रिकेट लीग बी डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत शुक्रवार को एनई रेलवे ग्राउंड खेले गए रोमांचक मुकाबले में केसीए ब्लू ने अचीवर्स-11 बी को 10 रनों से पराजित कर दिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केसीए ब्लू की टीम ने 35 ओवर आठ विकेट के नुकसान पर 161 बनाए। केसीए की ओर से संदीप शर्मा ने 58 गेंदों पर 45, अर्पित पांडेय ने 78 गेंदों पर 40 और अमन खरवार ने 30 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेली। अचीवर्स-11 बी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आशुतोष ने पांच ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट झटके।
162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अचीवर्स 11 बी की टीम 33.2 ओवरों में 151 रन पर सिमट गई और केसीए ने मैच को 10 रनों से जीत लिया। अचीवर्स की ओर से दीपक ने 73 गेंदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम का जीत नहीं दिला सके। केसीए ब्लू की गेंदबाजी में अंश यादव ने सात ओवर में मात्र 23 रन देकर तीन अहम विकेट झटके। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अंश यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
वहीं सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड पर प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी और एएनसीएबी के बीच खेला गया। इसमें ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला और शानदार प्रदर्शन करते हुए एएनसीएबी को चार विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एएनसीएबी की टीम 26.3 ओवर में 104 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी ने 22.2 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान मोहद सैफ को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।