{"_id":"5e5a0d6c8ebc3ef3d7089501","slug":"kauwa-bagh-underpass-road-repair-start-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौवाबाग अंडरपास की सड़क की मरम्मत शुरू, पहली बारिश में ही उखड़ गई थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौवाबाग अंडरपास की सड़क की मरम्मत शुरू, पहली बारिश में ही उखड़ गई थी
Sat, 29 Feb 2020 12:36 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
कौवाबाग अंडरपास के उत्तरी छोर पर बारिश के बाद उखड़ी सड़क का मरम्मत कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया। एक तरफ की सड़क को देर रात तक फिर से बना दिया गया। शनिवार को शेष सड़क का भी निर्माण करा लिया जाएगा। सड़क पर जीरो साइज की गिट्टी बिछाई जाएगी।
सप्ताह भर पहले बनकर तैयार हुई कौवाबाग अंडरपास की सड़क बीते सोमवार को हुई बारिश नहीं झेल सकी। उत्तरी छोर पर सड़क करीब 50 मीटर तक उखड़ गई। दरअसल अंडरपास को चालू करने की जल्दबाजी में आधा-अधूरा काम कर ही इसे आमजन के लिए खोल दिया गया। बारिश के बाद बिछिया के तरफ की सड़क टूट गई। इसकी वजह से बृहस्पतिवार की रात में उधर से आने वाले कई बाइक सवार फिसलकर गिर गए।
उधर, रेलवे के अधिकारियों ने मौके के निरीक्षण के बाद ठेकेदार को तलब किया था। उन्होंने सड़क को दोबारा बनाने का निर्देश दिया। शुक्रवार को ठेकेदार ने नये सिरे से सड़क का निर्माण शुरू करा दिया। सड़क पर जीरो साइज की गिट्टी की एक और परत बिछाई जा रही है।