फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kasaya Road will be widened from Padleganj to Jagdishpur

Good News: पैडलेगंज से जगदीशपुर तक कसया रोड होगा चौड़ा, पांच किलोमीटर तक बनेगी फोरलेन सड़क

Mon, 18 Jul 2022 10:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 18 Jul 2022 10:21 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस वे को अयोध्या-लखनऊ की बजाय तराई के जिलों से गुजारने को कहा है। इस सुझाव के बाद एक्सप्रेस वे को संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच आदि जिलों से गुजारने के लिए सर्वे किए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
Kasaya Road will be widened from Padleganj to Jagdishpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

पैडलेगंज से जगदीशपुर तक कसया रोड को चौड़ा किया जाएगा। इसे सिक्स लेन बनाने की तैयारी थी, लेकिन बीच में कुसम्ही जंगल के करीब पांच किलोमीटर हिस्से के कारण इसे फोरलेन करने पर भी विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के समक्ष दोनों प्रस्ताव रखे जाएंगे। उनके सुझाव के बाद एक प्रस्ताव फाइनल किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पैडलेगंज से जगदीशपुर मार्ग पर भी यातायात सुगम बनाने के लिए इसे सिक्स-लेन बनाने का निर्देश दिया था। सर्वे के दौरान यह बात सामने आई कि कुसम्ही जंगल में सिक्स लेन के लिए बड़ी संख्या में पेड़ काटने पड़ेंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए अब इस प्रस्ताव को फोरलेन तक सीमित करने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन


शहर के आउटर रिंग रोड के आखिरी चरण का निर्माण भी जल्द ही शुरू होगा। इधर, शहर के भीतर भी मार्ग चौड़ा होने से लोगों को काफी आसानी होगी। डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि पैडलेगंज से जगदीशपुर तक कसया रोड चौड़ीकरण का सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अयोध्या एवं कानपुर में भी होगा गोरखपुर की तरह आउटर रिंग रोड

अयोध्या एवं कानपुर में भी गोरखपुर की तरह आउटर रिंग रोड बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की चेयरपर्सन अलका उपाध्याय को इसके लिए प्रस्ताव बनाने को कहा है। चेयरपर्सन ने इस पर सहमति जताते हुए बताया था कि दोनों शहरों में रिंग रोड बन जाने से इन शहरों में यातायात का दबाव तो कम होगा ही समय की भी बचत होगी।

एनएचएआई चेयरपर्सन ने 14 जुलाई को मुख्यमंत्री से गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर की तर्ज पर कानपुर एवं अयोध्या में भी रिंग रोड बनाने को कहा, जिस पर चेयरपर्सन ने प्रस्ताव तैयार कराने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस वे को अयोध्या-लखनऊ की बजाय तराई के जिलों से गुजारने को कहा है। इस सुझाव के बाद एक्सप्रेस वे को संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच आदि जिलों से गुजारने के लिए सर्वे किए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed