{"_id":"5fc47612c64fbf3bbc33f454","slug":"kartik-purnima-2020-devotees-rapti-river-snan-photos-dev-diwali-celebration-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा 2020 : श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, स्नान के लिए राप्ती तट पर की गई है बैरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा 2020 : श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, स्नान के लिए राप्ती तट पर की गई है बैरिकेडिंग
Mon, 30 Nov 2020 10:03 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 30 Nov 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा 2020
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सोमवार को तड़के राप्ती सहित पवित्र नदियों में कार्तिक पूर्णिमा का पवित्र स्नान शुरू हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं द्वारा अन्न-दान कर सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की गई।
ज्योतिष के अनुसार आज प्रवर्धमान औदायिक योग बनने से श्रद्धालुओं को पूजन-अर्चन का अत्यधिक फल प्राप्त होगा। राजघाट स्थित राप्ती नदी के तट पर बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही पर्याप्त संख्या में लाइट लगा दी गई हैं जिससे श्रद्धालुओं को स्नान में कोई दिक्कत न हो। वहीं स्नान के लिए रविवार की देर रात से ही आसपास के जिलों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मान्यता है कि इस दिन स्नान और दान से मनोवांछित फल मिलता है।
विज्ञापन
ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, कार्तिक मास को प्रात:काल नदी या गंगा में स्नान कर विधि पूर्वक शालिग्राम की पूजा करनी चाहिए। यदि संभव हो तो सत्यनारायण व्रत कथा का भी आयोजन करें। सायंकाल पूर्णिमा को देव मंदिरों, चौराहों, गलियों, पीपल के वृक्षों और तुलसी के पौधों के पास दीपक जलाएं और गंगा के जल या अन्य नदियों के जल में दीपदान करें। इस तिथि में ब्राह्मणों को दान देने, भोजन कराने, जरूरतमंदों को भिक्षा देकर आशीर्वाद प्राप्त करने का विधान है। इसी दिन देव दिवाली भी मनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन