फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Karnataka firm will build twin towers in Collectorate...construction from next month

Gorakhpur News: कर्नाटक की फर्म बनाएगी कलक्ट्रेट में ट्वीन टॉवर... निर्माण अगले माह से

Tue, 30 Jul 2024 04:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Karnataka firm will build twin towers in Collectorate...construction from next month
पहले छह-छह मंजिल के दो टॉवर बनेंगे, 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूराे
गोरखपुर। करीब सवा सौ साल पहले बने कलक्ट्रेट भवन को ध्वस्त करने के बाद अब आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्वीन टॉवर बनाने का निर्माण अगले महीने शुरू होगा। इमारत को मिनी सचिवालय का स्वरूप दिया गया है। कर्नाटक की फर्म को इसके लिए चुना गया है। फर्म से बैंक गारंटी मांगी गई है, इसके बाद वर्क आर्डर जारी होगा।
18 महीने में छह-छह मंजिल की दो इमारत बनेगी फिर रजिस्ट्री दफ्तर को शिफ्ट करने के बाद तीसरी इमारत का निर्माण होगा। इसमें 19 विभागों को शिफ्ट किया जाएगा, इससे लोगों को भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। एक ही जगह सारा काम हो जाएगा।
विज्ञापन


प्रस्ताव के मुताबिक, डीएम और एसएसपी के लिए अलग-अलग दो ब्लॉक बनाए जाएंगे। ये ब्लॉक आपस में जुड़े होंगे और छह-छह मंजिल के होंगे। पहले चरण में दोनों ब्लॉक बनाए जाएंगे, इसके बाद छह मंजिला एक और ब्लॉक रजिस्ट्री दफ्तर के शिफ्ट होने के बाद बनेगा। कलक्ट्रेट की नई इमारत आधुनिक सुविधाओं वाली होगी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित 19 विभागों के कार्यालय इन ब्लॉकों में शिफ्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सुविधाएं होंगी
कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने जो डीपीआर तैयार की है, उसके मुताबिक एक साथ 500 कार और 500 दो पहिया वाहन पार्किंग की क्षमता इसमें होगी। भवन में 300 व्यक्ति की क्षमता वाला एक ऑडिटोरियम भी होगा। दोनों ब्लॉकों में कुल 14 लिफ्ट लगाए जाएंगे। भवन निर्माण में करीब 275 करोड़ की लागत आएगी।

कलक्ट्रेट में बहुमंजिली इमारत बनाने के लिए कर्नाटक की फर्म चयनित हुई है। सप्ताह भर में फर्म से बैंक गारंटी जमा करने के लिए कहा गया है। इसके बाद वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है। उम्मीद है कि अगस्त के अंतिम सप्ताह से काम शुरू हो जाएगा।

-कृष्णा करुणेश, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed