फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Karate champion daughters beat up Manbadh

Gorakhpur News: कराटे चैंपियन बेटियों ने मनबढ़ की कर दी धुनाई

Fri, 30 Aug 2024 04:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Karate champion daughters beat up Manbadh
कैंपियरगंज क्षेत्र की रहने वाली हैं दोनों बेटियां, स्कूटी से जा रही थीं पढ़ने
विज्ञापन

जंगल में मनबढ़ ने फब्तियां कसी तो बहादुर छात्राओं ने सिखाया सबक
अमर उजाला ब्यूरो
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। क्षेत्र की रहने वाली दो छात्राओं ने बृहस्पतिवार को रास्ते में फब्तियां कस रहे एक मनबढ़ को सबक सिखा दिया। कराटे में चैंपियन दोनों छात्राएं स्कूटी से फरेंदा पढ़ने के लिए जा रही थीं। फब्तियां कसने पर इन्होंने मनबढ़ की धुनाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस आरोपी को सीएचसी कैंपियरगंज लाई। जहां उसका उपचार कराया गया। उधर घटना की जानकारी मिलने पर छात्राओं के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस आरोपी राहुल साहनी के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच कर रही है।


कैंपियरगंज क्षेत्र के अलग-अलग गांव की दो छात्राएं एक साथ पढ़ने के लिए फरेंदा जाती हैं। बृहस्पतिवार को भी वह स्कूटी से विद्यालय जा रही थीं। फोरलेन पर जंगल के बीच शांति निकेतन के सामने वह पहुंचीं तो एक मनबढ़ ने घेर लिया और उन पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। हरकतों ने परेशान छात्राओं ने गाड़ी खड़ी कर सड़क पर उसकी पिटाई शुरू कर दी। करीब 15 मिनट उन्होंने मनबढ़ को सबक सिखाया। इसी बीच सूचना मिलने पर दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी। एसपी नार्थ जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कैंपियरगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को सीएचसी ले गई। केस दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed