फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kamlesh, Shashwat, Rakshit and Saurabh became winners in chess.

Gorakhpur News: शतरंज में कमलेश, शाश्वत, रक्षित व सौरभ बने विजेता

Sun, 01 Oct 2023 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Kamlesh, Shashwat, Rakshit and Saurabh became winners in chess.
- द्वितीय पीबी सिंह मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

- दो दिनों तक चले शतरंज प्रतियोगिता में 86 खिलाडि़यों ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जिला शतरंज संघ की ओर से शाहपुर स्थित सेंट्रल एकेडमी में आयोजित द्वितीय पीबी सिंह मेमोरियल ओपेन शतरंज प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। चार वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में रेटेड खिलाड़ी कमलेश कुमार अपराजित रहते हुए छह चक्रों के मैच में पांच अंक बनाकर विजेता बने।
अंडर 14 आयु वर्ग में रेटेड खिलाड़ी शाश्वत सिंह ने पांच चक्रों के मैच में 4.5 अंक बनाकर चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। अंडर 11 आयु वर्ग में रेटेड खिलाड़ी रक्षित शेखर द्विवेदी छह चक्रों के मैच में 5.5 अंक बनाकर विजेता बने। वहीं अंडर 7 वर्ग में अपने सभी मैच जीत 4 अंक बनाकर नन्हे सौरभ शर्मा विजेता बने। दो दिनों तक रैपिड आधार पर खेली गई इस प्रतियोगिता में कुल 85 खिलाडि़यों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सभी विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सेंट्रल एकेडमी के निदेशक संजय मिश्र, प्रधानाचार्य निवेदिता मिश्रा, माधुरी सिंह व मान्धाता सिंह ने शील्ड, मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में टीम चैंपियनशिप का खिताब जेपी एजुकेशन एकेडमी गोरखनाथ व उपविजेता का खिताब सेंट्रल एकेडमी शाहपुर को मिला।
प्रतियोगिता में आए सभी प्रतिभागियों और उनके अभिभावकों का सचिव जितेन्द्र सिंह ने आभार ज्ञापन किया। प्रतियोगिता के चीफ आर्बीटर नितेश श्रीवास्तव रहे। इस मौके पर विनय, अमितेश, मंजीत, जगदम्बा, दीपक, मधुलिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed