फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kalyana Mandapam will be ready in two months

Gorakhpur News: दो महीने में तैयार हो जाएगा कल्याण मंडपम

Sat, 05 Oct 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 05 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Kalyana Mandapam will be ready in two months
गोरखपुर क्लब के सामने सीनियर सिटीजन केयर सेंटर का भी हो रहा निर्माण
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मांगलिक कार्यक्रमों के लिए शहरवासियों को जल्द ही एक कल्याण मंडपम मिल जाएगा। खोराबार में बन रहे कल्याण मंडपम का कार्य लगभग 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसके साथ ही गोरखपुर क्लब के सामने बन रहे सीनियर सिटीजन केयर सेंटर की बिल्डिंग भी खड़ी हो गई है। यह दोनों निर्माण लगभग अगले दो महीने में पूरे हो जाएंगे।
गोरखपुर क्लब के सामने नजूल की जमीन पर सीनियर सिटीजन केयर सेंटर बनाया जा रहा है। यहां पर बुजुर्गाें के लिए एक ही स्थान पर मनोरंजन, अध्ययन के साथ नियमित हेल्थ चेकअप कराने की सुविधा मिलेगी। यही नहीं खानपान के लिए कैंटीन भी होगी। सेंटर सुबह से लेकर शाम तक खुला रहेगा। यहां टीवी, स्वच्छ पेयजल, लाइब्रेरी, कैंटीन, इनडोर गेम्स, पेंटिंग, और कैंटीन की सुविधा मिलेगी। 2.49 करोड़ रुपये से इसका निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

-
बन रहे दो कल्याण मंडपम
मांगलिक कार्यक्रमों के लिए सूर्यकुंड धाम नगर के निरंकारी भवन में 1.92 करोड़ से नगर निगम स्वयं और खोराबार विद्युत सब स्टेशन के पास 4.25 करोड़ रुपये की लागत से कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएनडीएस) कल्याण मंडपम का निर्माण कर रहा है। सूर्यकुंड धाम नगर में बनने वाले मंडपम को पूरा होने में अभी समय है, लेकिन खोराबार में इसका निर्माण काफी हद तक पूरा हो चुका है। मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि खोराबार के कल्याण मंडपम का निर्माण लगभग दो माह में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed