फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kalesar project will be developed in GIDA Sector 11

Gorakhpur News: गीडा सेक्टर 11 में विकसित होगी कालेसर परियोजना

Fri, 01 Dec 2023 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Kalesar project will be developed in GIDA Sector 11

विज्ञापन



रोजगार और रिहाइश से बदलेगा इलाके का माहौल



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। लखनऊ-कुशीनगर और वाराणसी-सोनौली हाईवे के प्वाइंट पर स्थित गीडा की कालेसर परियोजना के पहले चरण (व्यावसायिक) को लांच किया गया। इस परियोजना की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। यह परियोजना रोजगार और रिहाइश के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है। इसे लेकर गीडा प्रशासन खासा उत्साहित है।



गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की यह अति महत्वाकांक्षी परियोजना कालेसर सेक्टर-11 में 200 एकड़ में आकार लेगी। पहले चरण के तहत लगभग 80 एकड़ में व्यावसायिक भूखंडों का विकास किया जाएगा। इसमें 10,000 वर्ग मीटर से लेकर 35,000 वर्ग मीटर तक के विभिन्न भूखंड अलग-अलग व्यावसायिक प्रयोजनों के लिए विकसित किए जाएंगे। यह नए कॉमर्शियल टाउनशिप के रूप में तैयार होगा।
विज्ञापन




कालेसर परियोजना के दूसरे चरण में 120 एकड़ भूमि पर आवासीय सेक्टर का विकास किया जाएगा। इसको विकसित करने में करीब 250 करोड़ रुपये के अवस्थापना विकास कार्य कराए जाएंगे। इस परियोजना के लिए गीडा की ओर से जमीन का अधिग्रहण आपसी सहमति के आधार पर किया गया है, जिसमें करीब 173 करोड़ रुपये का व्यय हुआ है। कालेसर परियोजना कनेक्टिविटी के लिहाज से नायाब है। यह गोरखपुर के जीरो पॉइंट पर स्थित है। इसकी कनेक्टिविटी एनएच-28, कुशीनगर राजमार्ग एवं सोनौली राजमार्ग से है। कालेसर में ही एक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल बनाने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




000



कच्चा माल मिलने से प्लास्टिक उद्योगों को होगा फायदा



गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे सेक्टर-28 में 88 एकड़ में विकसित प्लास्टिक पार्क में 92 इकाइयों के लिए स्थान आवंटित होना है। अब तक 35 उद्यमियों को भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। गेल की तरफ से कच्चा माल यहीं उपलब्ध कराने से इन उद्योगों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा प्लास्टिक पार्क में गीडा की ओर से परियोजना स्थल पर सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीपेट) के सेंटर के लिए भी पांच एकड़ निशुल्क भूमि उपलब्ध कराई जानी है। इससे उद्योग के लिए कुशल कारीगर मिलेंगे।





उद्यमियों की समस्याओं का हल निकलेगा गीडा सेवा पोर्टल



गोरखपुर। गीडा के उद्यमियों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए गीडा सेवा पोर्टल शुरू किया गया है। सीईओ अनुज मलिक ने बताया कि इस पोर्टल पर आवंटी अपने अद्यतन भुगतान की धनराशि व देयों की स्थिति ऑनलाइन देख सकेंगे और भुगतान भी कर सकेंगे। साथ ही गीडा सेवा पोर्टल पर भवन मानचित्र स्वीकृति के लिए वांछित प्रपत्रों को संलग्न करते हुए मानचित्र स्वीकृति, भूखंडों के उत्पाद परिवर्तन, इकाई के उत्पादनरत घोषित किये जाने, संविधान परिवर्तन का ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया जा सकेगा। इसके अलावा आवंटी, गीडा द्वारा विकसित विभिन्न सेक्टरों की समस्याओं को भी प्रस्तुत कर सकेंगे जिसका समाधान गीडा प्रशासन की तरफ से कराया जाएगा। सीईओ ने बताया कि पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक आवंटी को एक विशिष्ट यूजर आईडी एवं पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके आधार पर उनके द्वारा पोर्टल पर आवेदन किया जाएगा।




00



तीन दिवसीय प्रदर्शनी से मजबूत होगा ब्रांड गोरखपुर



गोरखपुर। गीडा में पहली बार आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी में स्थानीय से लेकर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के बड़े उद्योगों में तैयार उत्पाद रखे गए हैं। यह प्रदर्शनी बीते सितंबर में ग्रेटर नोएडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला की तर्ज पर लगाया गया है। मुख्यमंत्री ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद उद्यमियों और व्यापारियों को उत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर वासियों से इस प्रदर्शनी में आने और खरीदारी के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed