{"_id":"5f4d0aaf609d957759506019","slug":"kalesar-jungle-cowrie-four-lane-bypass-inaugurated-today-by-nitin-gadkari-and-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व राष्ट्रपति के निधन के कारण एक हफ्ते का शोक, कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन बाईपास का लोकार्पण टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व राष्ट्रपति के निधन के कारण एक हफ्ते का शोक, कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन बाईपास का लोकार्पण टला
Tue, 01 Sep 2020 10:44 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:44 AM IST
सार
- वर्चुअल कार्यक्रम में दिल्ली से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, लखनऊ से सीएम योगी होंगे शामिल
- सोशल डिस्टेंसिंग के साथ टोल प्लाजा पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और 100 नागरिक भी रहेंगे
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन बाईपास का मंगलवार को लोकार्पण होने वाला था लेकिन सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन के कारण एक हफ्ते का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है। ऐसे में बाईपास का लोकार्पण टल गया है।
बता दें कि दिल्ली से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण करने वाले थे। यह लोकार्पण कार्यक्रम ऑनलाइन होने वाला था।
17.66 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन बाईपास के निर्माण पर करीब 531 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसपर चार पुल और 12.4 किलोमीटर की सर्विस लेन भी बनाई गई है।
अब लखनऊ से सोनौली जाने वालों या फिर सोनौली से जंगल कौड़िया के दायरे में रहने वाले लोगों को लखनऊ जाने के लिए गोरखपुर शहर में आने की जरूरत नहीं होगी। दूरी तो घटेगी ही, जाम से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
बाईपास पर आवागमन करीब दो महीने पहले ही शुरू हो गया है। 12 अगस्त से टोल प्लाजा पर टैक्स भी वसूला जा रहा है। बाईपास का थोड़ा काम बाकी होने और कोरोना संक्रमण की वजह से लोकार्पण का कार्यक्रम टल रहा था।