फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kajri Teej 2021 Date Shubh Muhurat Puja Vrat Vidhi and Significance

Kajri Teej 2021: कजरी तीज व्रत आज, जानिए महिलाएं किस देवी की पूजा कर करेंगी पति के दीर्घायु होने की कामना

Wed, 25 Aug 2021 10:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 25 Aug 2021 10:40 AM IST
सार

इस दिन महिलाएं अपने पति के दीर्घायु होने की कामना के साथ माता पार्वती की स्वरूप नीमड़ी माता की पूजा-अर्चना करती हैं।

विज्ञापन
Kajri Teej 2021 Date Shubh Muhurat Puja Vrat Vidhi and Significance
कजरी तीज 2021 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कजरी तीज का पर्व बुधवार यानी आज मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया को कजरी तीज मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं अपने पति के दीर्घायु होने की कामना के साथ माता पार्वती की स्वरूप नीमड़ी माता की पूजा-अर्चना करती हैं। साथ ही अविवाहित लड़कियां अच्छा वर प्राप्त करने के लिए इस कजरी तीज का व्रत रखती हैं।

विज्ञापन


कजरी तीज पूजन मुहूर्त
कजरी तीज 24 अगस्त की शाम 4:06 बजे से लेकर 25 अगस्त की शाम 4:25 तक रहेगी। उदयातिथि से पूरे दिन का मान लिया जाता है इसलिए 25 अगस्त को सूर्यास्त तक कजरी तीज मनाई जा सकेगी। 
विज्ञापन


कजरी तीज व्रत की पूजन विधि
ज्योतिषाचार्य पं. त्रियुगी नारायण शास्त्री के अनुसार, कजरी तीज के दिन नीमड़ी माता का पूजन किया जाता है। इन्हें माता पार्वती का ही रूप माना जाता है। इस दिन महिलाएं सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर निर्जल व्रत का संकल्प लें। भोग लगाने के लिए मालपुआ बनाएं।पूजन के लिए मिट्टी या गोबर से छोटा तालाब बनाएं। इसमें नीम की डाल पर चुनरी चढ़ाकर नीमड़ी माता की स्थापना करें। सोलह श्रृगांर कर माता का पूजन करें। नीमड़ी माता को हल्दी, मेहंदी, सिंदूर, चूड़िया, लाल चुनरी, सत्तू और मालपुआ चढ़ाएं। व्रत का पारण चंद्रमा को अर्घ्य देकर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कजरी तीज का महत्व
इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कुंवारी कन्याओं के लिए भी यह व्रत उत्तम माना जाता है। कहते हैं कि इस व्रत के प्रभाव से कन्याओं को सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही भगवान शंकर की कृपा से वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed