फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kajal murder case: accused Vijay Prajapati killed in a police encounter

गोरखपुर : काजल हत्याकांड का आरोपी विजय प्रजापति मुठभेड़ में ढेर, एक लाख का था इनाम

Fri, 10 Sep 2021 08:49 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 10 Sep 2021 08:49 PM IST
सार

गगहा के इकौना-रकहट मार्ग के पास बृहस्पतिवार की रात हुई पुलिस से मुठभेड़, विजय का साथी फरार, बदमाशों की एक गोली दरोगा के बुलेटप्रूफ जैकेट पर आकर लगी, दो पिस्टल, खोखा, कारतूस बरामद।

विज्ञापन
Kajal murder case: accused Vijay Prajapati killed in a police encounter
एसएसपी विपिन टाडा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के गगहा के जगदीशपुर भलुआन में पिता की पिटाई का वीडियो बनाने वाली काजल की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी एक लाख का इनामी विजय प्रजापति (34) गुरुवार रात करीब 12:30 बजे मुठभेड़ में ढेर हो गया। उसके सीने में बाईं ओर गोली लगी थी। वहीं, उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

विज्ञापन

 
मुठभेड़ में बदमाशों की ओर से चली गोली दरोगा अमित चौधरी तक आई, मगर बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से उनकी जान बच गई। बदमाशों की गोली से पुलिस जीप के शीशे क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस ने विजय के पास से दो पिस्टल, खोखा, कारतूस, एक बाइक बरामद की है। खबर है कि उसके पास से सीबीआई और हरियाणा पुलिस का फर्जी आईकार्ड भी मिला है। इसका इस्तेमाल वह बचने के लिए करता था। इसकी भी जांच की जा रही है। विजय भी जगदीशपुर भलुआन गांव का रहने वाला था। उसके ऊपर गोरखपुर के अलावा देहरादून समेत कई शहरों में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- पिता की पिटाई का वीडियो बना रही बेटी को दौड़ाकर मारी थी गोली, अब ऐसे हुआ हत्यारे का अंत
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, काजल की हत्या में वांछित बदमाशों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगी थीं। गुरुवार रात गोबरहिया तिराहा पर खड़े होकर गगहा इंस्पेक्टर अमित दुबे, एसओजी/स्वाट निरीक्षक सुशील शुक्ला, स्वाट प्रभारी सादिक परवेज आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सुशील शुक्ला को बताया कि काजल की हत्या में शामिल विजय और उसका साथी देवरिया से इकौना रकहट मार्ग पर आने वाले हैं।

सूचना पर अधिकारियों के आदेश पर दो पुलिस टीमें बनाई गईं। सभी पुलिस वालों ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी थी। एक टीम सुशील शुक्ला, खोराबार इंस्पेक्टर राहुल सिंह और दूसरी टीम गगहा इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुल पार कर इंतजार करने लगी। रात करीब 12:30 बजे के करीब इकौना, देवरिया की तरफ से बाइक सवार दो लोग आते दिखाई दिए। मुखबिर के इशारा करने पर पुलिस ने टार्च जलाकर रुकने का इशारा किया और खुद को पुलिस बताया। इतना सुनते ही बदमाशों की ओर से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई।

पुलिस वालों ने जवाबी कार्रवाई की। थोड़ी देर बाद बदमाशों की ओर से गोलियां चलनी बंद हो गईं। पुलिस मौके पर गई तो एक घायल बदमाश बाइक के साथ पड़ा था। पूछताछ में उसने अपना नाम विजय प्रजापति पुत्र सुभाष बताया और साथी के फरार होने की जानकारी दी। पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बदमाशों की फायरिंग में दरोगा अमित चौधरी के बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी वहीं पुलिस जीप का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। बुलेटप्रूफ जैकेट और गाड़ी के शीशे के टुकड़े को एक्सपर्ट टीम जांच के लिए फोरेंसिक लैब ले गई है। घटना की सूचना पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा काजल की हत्या में वांछित चल रहे एक लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर विजय प्रजापति और उसके साथी की तलाश में पुलिस टीम लगी थी। बृहस्पतिवार रात में पुलिस को बदमाशों के आने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की तो बदमाश की ओर से फायरिंग की गई। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। पुलिस की गोली लगने से घायल विजय को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed