{"_id":"66f0039fcb9fe34e180c56bb","slug":"kaifiyat-express-will-go-via-gorakhpur-and-routes-of-many-trains-will-change-in-a-few-days-2024-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनईआर रेलवे: गोरखपुर से होकर जाएगी कैफियत एक्सप्रेस, इस स्टेशन पर नहीं होगा ठहराव- जानें पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनईआर रेलवे: गोरखपुर से होकर जाएगी कैफियत एक्सप्रेस, इस स्टेशन पर नहीं होगा ठहराव- जानें पूरा शेड्यूल
Sun, 22 Sep 2024 05:16 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:16 PM IST
सार
बाराबंकी-अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खंड के शाहगंज स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के लिए प्री नॉन इंटरलॉक/नॉन इंटरलॉक कार्य के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन और शाॅर्ट टर्मिनेशन/शाॅर्ट ओरिजिनेशन जारी किया गया है। इसके फल स्वरूप कैफियत एक्सप्रेस को गोरखपुर के रास्ते चलाया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन( सांकेतिक)
विस्तार
बाराबंकी-अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खंड के शाहगंज स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के लिए प्री नॉन इंटरलॉक/नॉन इंटरलॉक कार्य के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन और शाॅर्ट टर्मिनेशन/शाॅर्ट ओरिजिनेशन जारी किया गया है। इसके फल स्वरूप कैफियत एक्सप्रेस को गोरखपुर के रास्ते चलाया गया है।
विज्ञापन
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आजमगढ़ से 27 सितंबर से पांच अक्तूबर तक चलने वाली आजमगढ़-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन पुरानी दिल्ली से 22 सितंबर से चार अक्तूबर चक चलेगी।
विज्ञापन
दरभंगा से 23, 25, 28, 30 सितंबर तथा दो अक्तूबर को चलने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। जयनगर से 24, 27, 29 सितंबर और एक अक्तूबर व चार अक्तूबर को चलने वाली जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव शाहगंज स्टेशन पर नहीं रहेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव शाहगंज स्टेशन पर नहीं रहेगा। मऊ से 23 एवं 30 सितंबर को चलने वाली मऊ-जोधपुर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग भटनी-गोरखपुर-गोंडा-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी।
छपरा से 22 सितंबर से 04 अक्तूबर तक चलने वाली 15083 छपरा-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या धाम जं. के रास्ते चलाई जाएगी।
इनका भी बदलेगा रास्ता
सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस, मऊ-आनंद विहार टर्मिनल, आनंद विहार टर्मिनल-मऊ एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-मऊ-औंड़िहार-जौनपुर के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव मुहम्मदाबाद, आजमगढ़, सरायमीर, खोरासन रोड एवं शाहगंज, स्टेशनों पर नहीं रहेगा।