{"_id":"656e2d0d0f02400c60082ed4","slug":"kabaddi-uttar-pradesh-team-becomes-winner-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-389359-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी: उत्तर प्रदेश की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी: उत्तर प्रदेश की टीम बनी विजेता
Tue, 05 Dec 2023 07:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 05 Dec 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
रीजनल स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा आयोजित ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ पंचम अखिल भारतीय प्राइज मनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ अखिल भारतीय प्राइजमनी प्रतियोगिता का समापन
एकतरफा मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने जेडी एकेडमी को दी मात, मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ अखिल भारतीय प्राइजमनी कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रेडर बाबी कसाना और डिफेंडर सुशील कुमार के शानदार प्रदर्शन की बदौलत उत्तर प्रदेश की टीम एकतरफा मुकाबले में जेडी एकेडमी को 61-36 के बड़े अंतर से पराजित कर विजेता बनी। विजेता टीम को दो लाख रुपये और ट्राॅफी और उप विजेता को एक लाख रुपये और ट्राॅफी देकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। वहीं सेमीफाइनल खेलने वाली बाकी दो टीमों को भी पचास-पचास हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश और हरियाणा के मध्य खेला गया। इसमें उत्तर प्रदेश ने हरियाणा को एकतरफा मुकाबले में 38-08 अंक से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। उत्तर प्रदेश की तरफ से बाबी कसाना व सुशील और हरियाणा की तरफ से मोनू ने अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच जेडी एकेडमी बनाम रेड आर्मी के मध्य खेला गया। इसमें जेडी एकेडमी ने रेड आर्मी को रोमांचक मुकाबले में 40-39 अंकों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। जेडी एकेडमी की तरफ से भानू व अमित नागर और रेड आर्मी की तरफ से चेतन साहू व मोहित ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस मैच में निर्णायक की भूमिका सुरेश कुमार सिंह, सतेंद्र कुमार, मो. अकरम, विनोद कुमार यादव, अवनीश राय, अनिल सिंह विशेन आदि ने निभाई।
विज्ञापन
-- -- -- --
इस वर्ष ये टीम रही विजेता
वर्ष टीम
2023 उत्तर प्रदेश
2022 आर्मी रेड
2021 हरियाणा
2019 आर्मी रेड
2018 आईटीबीपी