फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Junior Engineers strike for 48 hours in Gorakhpur

गोरखपुर: 48 घंटे तक अवर अभियंताओं ने की हड़ताल, जानिए क्या है मांगे

Tue, 21 Sep 2021 09:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Sep 2021 09:07 PM IST
सार

गुरुवार सुबह 10 बजे तक कार्य बहिष्कार करेंगे। क्रमिक अनशन पर गए अवर अभियंताओं ने निर्णय लिया।

विज्ञापन
Junior Engineers strike for 48 hours in Gorakhpur
अवर अभियंताओं का हड़ताल करते। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में बिजली निगम प्रबंधन की अनदेखी और मांगों के लंबित होने की वजह से अवर अभियंताओं ने 48 घंटे तक हड़ताल की और उसके बाद वे क्रमिक अनशन पर बैठ गए। उन्होंने मंगलवार 10 बजे से लेकर गुरुवार सुबह 10 बजे तक कार्य बहिष्कार करने का फैसला लिया है। उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि विसंगतियों को दूर नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन


राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के आह्वान पर वेतन विसंगतियों को दूर करने, निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए संसाधन उपलब्ध कराने समेत कई मांगों के संबंध में अभियंता आंदोलन कर रहे हैं। सुबह दस बजे सभी अवर अभियंताओं ने अपना सीयूजी नंबर स्विच ऑफ कर दिया।
विज्ञापन


केंद्रीय उपाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर दो सप्ताह तक शांतिपूर्वक ध्यानाकर्षण आंदोलन चलाने के बावजूद उच्च अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया। ऐसे में संगठन के सामने विरोध प्रदर्शन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है। क्षेत्रीय सचिव पुष्कर उपाध्याय ने भी विचार रखे। इस दौरान दीपक गुप्ता, दुर्गा प्रसाद, रमेश, गौतम, ओम प्रकाश पासवान, शिवम चौधरी, कार्तिक वर्मा, अमित प्रताप सिंह के अलावा अन्य जिलों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये हैं प्रमुख मांगें

अवर अभियंता के ग्रेड वेतन 4600 को 1 जनवरी 2006 से लागू करें
नॉन फंक्शनल ग्रेड वेतन 4800 को समाप्त किया जाए
2000 के बाद आए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिले
ग्रेड वेतन 8700 जारी आदेश की वेतन पर्ची जारी हो  
व्यवस्था के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएं
वरिष्ठता सेवा नियमावली के अनुसार सही की जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed