फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Junior doctors kicked and beaten patient with shoes in BRD medical college

BRD में मारपीट मामला: सीलबंद लिफाफे में कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, दो डॉक्टरों पर हो सकती है कार्रवाई

Tue, 06 Jun 2023 04:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 06 Jun 2023 04:08 PM IST
सार

रिपोर्ट मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन एक से दो दिनों के अंदर डॉक्टरों पर कार्रवाई की संस्तुति कर सकता है। साथ ही मामले की पूरी रिपोर्ट भी शासन को भेजेगी। प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि कमेटी ने रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Junior doctors kicked and beaten patient with shoes in BRD medical college
BRD - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों ने बंद कमरे में मरीज को लात, जूतों से पीटने के मामले की रिपोर्ट कमेटी ने सीलबंद लिफाफे में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को सौंप दी है। प्राचार्य रिपोर्ट मिलने के बाद एक से दो दिनों के अंदर इस पर बड़ा फैसला कर सकते हैं। बताया ज रहा है कि डॉक्टरों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। एक से दो डॉक्टरों पर कार्रवाई भी हो सकती है।

विज्ञापन


जूनियर डॉक्टरों की मारपीट का मामला शासन से लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। मामले में एक नामजद सहित आठ डॉक्टरों पर मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। काफी दबाव के बाद कॉलेज प्रशासन ने जांच के लिए तीन सीनियर डॉक्टरों की देखरेख में कमेटी भी बनाई। कमेटी ने सोमवार को सीलबंद लिफाफे में प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार को रिपोर्ट सौंप दी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रिपोर्ट मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन एक से दो दिनों के अंदर डॉक्टरों पर कार्रवाई की संस्तुति कर सकता है। साथ ही मामले की पूरी रिपोर्ट भी शासन को भेजेगी। प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि कमेटी ने रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: जिला महिला अस्पताल मामला: कौन सी एंटीबायोटिक से हुई एलर्जी, कमेटी को भी नहीं पता

यह था मामला

बुधवार की शाम देवरिया निवासी संदीप सिंह ने घर में कीटनाशक पी लिया था। इसके बाद पत्नी अंकिता ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को सीनियर डॉक्टरों ने वार्ड में निरीक्षण किया तो संदीप की सेहत ठीक मिली। सीनियर डॉक्टर ने दो दिन और भर्ती करने का निर्देश जूनियर डॉक्टरों को दिया।

इस बीच संदीप खुद को डिस्चार्ज करन के लिए दबाव बनाने लगा। दोपहर में संदीप और अंकिता ने ड्यूटी पर तैनात महिला रेजीडेंट से डिस्चार्ज करने की बात कही। इसके बाद दोनों में विवाद बढ़ गया। महिला रेजीडेंट ने अपने पति समेत अन्य जूनियर डॉक्टरों को बुला लिया। इसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने बंद कमरे में संदीप को लात-जूतों और ठंडों से बुरी तरह पीटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed