फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Junior doctor body found on bed in hostel room in Gorakhpur suicide suspected

UP: 'डेढ़ साल पहले हुई शादी...अब था डिलीवरी का समय', बेड पर मिली जूनियर डॉक्टर की लाश, बाएं हाथ पर थे दो निशान

Sat, 12 Jul 2025 01:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 12 Jul 2025 01:57 PM IST
सार

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में बेड पर जूनियर डॉक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। बाएं हाथ में इंजेक्शन के दो निशान मिले हैं। पास की मेज पर वेक्यूरोनियम ब्रोमाइड इंजेक्शन का वॉयल मिला है।

विज्ञापन
Junior doctor body found on bed in hostel room in Gorakhpur suicide suspected
gorakhpur suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में शुक्रवार सुबह जूनियर डॉक्टर अबिषो डेविड (32) का शव बेड पर मिला। बाएं हाथ में इंजेक्शन के दो निशान मिले। पास के मेज पर वेक्यूरोनियम ब्रोमाइड इंजेक्शन का वॉयल मिला। 
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि डॉक्टर ने इसकी ओवरडोज लेकर खुदकुशी की है। मौके पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डॉ. अबिषो डेविड केरल के तिरुअनंतपुरम के निवासी थे। मेडिकल कॉलेज के 100 सीट पीजी हॉस्टल में रह रहे थे। वह एनेस्थीसिया विभाग में जूनियर रेजिडेंट (जेआर-3) के रूप में सेवाएं दे रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जब डॉ. अबिषो डेविड समय पर विभाग में उपस्थित नहीं हुए तो विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार ने कर्मचारी को उनके हॉस्टल में भेजा। कर्मचारी जब हॉस्टल पहुंचा तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। 

बेड पर मृत अवस्था में पड़े थे डॉक्टर
खटखटाने और आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इस पर कर्मचारी ने विभागाध्यक्ष को सूचना दी। इसके बाद डॉ. सतीश कुमार अन्य डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ हॉस्टल पहुंचे। काफी प्रयासों के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़ा गया। 

अंदर जाने पर डॉ. अबिषो डेविड बेड पर मृत अवस्था में पड़े थे। घटना की सूचना पर प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल समेत कई वरिष्ठ चिकित्सक, शिक्षक और रेजिडेंट डॉक्टर भी मौके पर पहुंच गए। 

 

इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 
 

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी अब था डिलीवरी का टाइम
डॉ. अबिषो की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व केरल में हुई थी। पत्नी डॉ. निमिषा गायनेकोलॉजिस्ट हैं। वह गर्भवती हैं, इसी सप्ताह डिलीवरी होने वाली है। डॉ. अबिषो शुक्रवार को छुट्टी पर घर जाने वाले थे। वह एनेस्थीसिया विभाग में तृतीय वर्ष के छात्र थे। पढ़ने में बचपन से होनहार और कॉलेज में भी रैंकर थे।

कॉलेज के लिए यह दुखद घटना है। हॉस्टल और विभाग से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जाएगी ताकि यह पता चल सके कि कहीं कोई मानसिक दबाव, पारिवारिक परेशानी या अन्य कोई कारण तो घटना के पीछे नहीं है। जांच में पुलिस को पूरा सहयोग किया जाएगा।- डॉ. रामकुमार जायसवाल, प्राचार्य, बीआरडी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed