{"_id":"64b4ca8fab6e5b06ee0b6925","slug":"jungle-kauria-jagdishpur-ring-road-case-cm-yogi-met-farmers-in-gorakhpur-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड: CM योगी ने किसानों से की मुलाकात, बोले- दिया जाएगा उचित मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड: CM योगी ने किसानों से की मुलाकात, बोले- दिया जाएगा उचित मुआवजा
Mon, 17 Jul 2023 10:40 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 17 Jul 2023 10:40 AM IST
सार
जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड के लिए कोनी से लेकर जंगल कौड़िया तक कुल 26 गांवों के किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई है। एनएचएआई ओर से इसका कम मुआवजा दिया जा रहा है। इस वजह से किसानों ने सहमति पत्र नहीं जमा कराया है।
विज्ञापन
किसानों से मुलाकात करते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जंगल कौड़िया से जगदीशपुर रिंग रोड निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीनों का उचित मुआवजा देने का निर्देश दिया है। रविवार को प्रभावित क्षेत्र के किसानों ने सीएम से मिलकर कम मुआवजा मिलने की शिकायत दर्ज कराई। सीएम ने डीएम कृष्णा करुणेश को निर्देश दिए कि सड़क की जमीन को सड़क की दर एवं कृषि योग्य जमीनों का वर्तमान दर से मुआवजा तय करते हुए उपलब्ध कराएं।
उन्होंने कहा कि रिंग रोड निर्माण में जिन किसानों के मकान पड़ रहे हैं, उनके मकान का मुआवजा नए रेट से उपलब्ध कराएं, ताकि वे उससे कोई दूसरा आवास बना सकें। सीएम से मिलने के बाद किसान गदगद नजर आए।
जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड के लिए कोनी से लेकर जंगल कौड़िया तक कुल 26 गांवों के किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई है। एनएचएआई ओर से इसका कम मुआवजा दिया जा रहा है। इस वजह से किसानों ने सहमति पत्र नहीं जमा कराया है। हालांकि किसान उचित मुआवजा पाने के लिए आर्बिट्रेशन दाखिल कर रहे हैं। किसानों ने पिपराइच के विधायक महेंद्र पाल सिंह से सीएम से मिलवाने काे कहा। विधायक ने 10 किसानों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के लिए सीएम से अनुमति ली।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सत्यम हॉस्पिटल के संचालक-डॉक्टर समेत चार पर लगा गैंगस्टर, संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही पुलिस
रविवार की शाम विधायक के साथ किसान विकास पांडेय, नरेंद्र सिंह, त्रयंबक उपाध्याय, गुलाबचंद जायसवाल, अरविंद सिंह, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, अजय सिंह और अभिमन्यु सिंह समेत 10 किसान सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। लगभग 20 मिनट की मुलाकात में किसानों ने अपना पक्ष रखा। सीएम ने तत्काल डीएम से कहा कि विधायक महेंद्र पाल सिंह और किसानों के साथ बैठक करके नई दर से मुआवजा दिलाने की कार्रवाई पूरी करें।