{"_id":"5e7dd4c48ebc3e768343ecc6","slug":"jumme-ki-namaz-in-gorakhpur-after-lockdown-due-to-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Lockdown: जुमा के दिन मस्जिदों में पसरा रहा सन्नाटा, अवाम ने घरों में अदा की जोहर की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Lockdown: जुमा के दिन मस्जिदों में पसरा रहा सन्नाटा, अवाम ने घरों में अदा की जोहर की नमाज
Fri, 27 Mar 2020 06:49 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 27 Mar 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
हुमायूंपुर स्थित साहिदाबाद में अपने घरों की छत पर नमाज पढ़ते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को शहर की तमाम मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा की गई। मस्जिदों से अजान दी गई। जुमा का खुतबा दिया गया। लगभग सभी मस्जिदों में केवल पांच से सात लोगों ने जमात बनाकर जुमा की नमाज अदा की। साथ ही कोरोना वायरस से निजात की दुआ मांगी गई। वहीं मुस्लिम अवाम ने मस्जिद में जुमा की नमाज अदा न करके घरों में नमाज पढ़ी।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के मद्देनजर शहर के उलेमा ने अवाम से मस्जिद में जुमा की नमाज अदा न करने की अपील की थी। जिसका असर जुमा (शुक्रवार) को नजर आया। जुमा के दिन मस्जिदें खचाखचा भरी रहती हैं लेकिन अबकि बार मस्जिदों के अंदर और बाहर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
कहीं चार तो कहीं सात लोगों ने मिलकर जुमा की नमाज मस्जिद में अदा की। मस्जिदों से जुमा की अजान करीब दोपहर 12:15 बजे शुरु हुई। अजान के बाद माइक से ही अवाम से कहा गया कि आप लोग घरों में जोहर की नमाज अदा कर लें। मस्जिद में न आएं।
विज्ञापन
दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद मस्जिद नार्मल में जुमा का खुतबा कारी शराफत हुसैन कादरी ने दिया। उन्होंने नमाज पढ़ाई और तकरीर करते हुए कोरोना वायरस से बचने की एहतियाती तदबीर बताई। कोरोना वायरस से निजात की दुआ की।
जामा मस्जिद सुब्हानिया तकिया कवलदह में मौलाना जहांगीर अहमद अजीजी ने जुमा का खुतबा दिया और नमाज पढ़ाई। इसी तरह शहर के सभी मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा की गई और मुस्लिम लोगों ने घरों में जोहर की नमाज अदा कर देश को कोरोना से निजात दिलाने के लिए दुआ मांगी।