{"_id":"5e1849148ebc3e882254cf09","slug":"juma-namaz-peacefull-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: अमन की दुआ के साथ जुमे की नमाज अदा, चौकन्ना रहा पुलिस प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: अमन की दुआ के साथ जुमे की नमाज अदा, चौकन्ना रहा पुलिस प्रशासन
Fri, 10 Jan 2020 04:59 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 10 Jan 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
शांतिपूर्ण तरीके से निपटा जुमा।
- फोटो : अमर उजाला
इस शुक्रवार को भी जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से निपटी। लोग मस्जिदों में आए, नमाज पढ़ी और सीधे घर या काम पर निकल गए। पुलिस एहतियातन चौराहों पर खड़ी रही। एडीएम सिटी राकेश श्रीवास्तव, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ समेत तमाम अधिकारियों ने पूरे स्थिति पर नजर बनाई रखी। वहीं सीओ कोतवाली वीपी सिंह और इंस्पेक्टर राजघाट राजेश पांडेय ने पूरी तैयारी के साथ सड़कों पर गश्त कर लोगों को पुलिस की मौजूदगी का एहसास कराया।
जानकारी के मुताबिक 20 दिसंबर 2019 को नमाज के बाद नखास में नागरिकता कानून का विरोध कर रहे लोग उग्र हो गए थे, जिसके बाद पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा था। इस घटना के बाद प्रशासन और पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। पुलिस की ओर कोतवाली और राजघाट में चार केस दर्ज कर 39 नामजद और एक हजार से अधिक अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। 30 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

इसके अलावा रोजाना ही धड़-पकड़ की कार्रवाई जारी है। पुलिस साठ पत्थरबाजों की फोटो जारी कर चुकी है। पिछली घटना से सबक लेने के बाद पुलिस अफसरों ने खुद कमान संभाली और मस्जिद के मौलवी, मुतवल्ली, इमाम, जनप्रतिनिधि व संभ्रात लोगों से संपर्क साधा, उन्हें ही बैठक में बुलाया गया और शांति बनाए रखने में सहयोग मांगा।
पुलिस की ओर से उन्हें समझाया गया था कि यदि इस बार उत्पात हुआ तो आप की भी नहीं सुनी जाएगी। पिछली कार्रवाई का असर भी सब देख रहे थे। इस वजह से पिछले जुमे की ही तरह शुक्रवार को भी माहौल शांतिपूर्ण रहा। लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपने ही इलाके की मस्जिद में नमाज अदा की और घर या दुकान चले गए।
मस्जिदों में सामान्य रही संख्या
कोतवाली और राजघाट की मदीना मस्जिद, जामा मस्जिद सहित तमाम जगहों पर शुक्रवार को नमाज पढ़ने आने वालों की संख्या सामान्य ही रही। केवल बुजुर्ग लोग ही ज्यादा थे। युवाओं ने घर में ही नमाज पढ़ना मुनासिब समझा।