फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Joy of securing a seat on special trains gives way to passenger distress due to delays

Gorakhpur News: स्पेशल ट्रेनों में सीट मिलने की खुशी, देरी से यात्रियों की परेशानी बढ़ी

Fri, 16 Oct 2026 03:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Joy of securing a seat on special trains gives way to passenger distress due to delays
गोरखपुर। त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों में कन्फर्म सीट मिलने से यात्रियों को राहत मिल रही है, लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी उनकी परेशानी बढ़ा रही है। दूसरे राज्यों में रहने वाले लोग त्योहार पर घर आने और जरूरी काम से यात्रा करने के लिए इन ट्रेनों का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन गोरखपुर स्टेशन पर निर्धारित समय दोपहर 2:20 बजे के बजाय करीब सवा दो घंटे की देरी से पहुंची। वहीं, बरौनी से नई दिल्ली जाने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन दोपहर 3:05 बजे के निर्धारित समय के बजाय शाम 5:31 बजे गोरखपुर पहुंची। यह ट्रेन करीब ढाई घंटे विलंब से आई।
विज्ञापन

दरभंगा से शकूरबस्ती जाने वाली 04097 दरभंगा-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन भी अपने मूल स्टेशन से करीब तीन घंटे की देरी से रवाना हुई। दरभंगा से इसके प्रस्थान का निर्धारित समय दोपहर दो बजे है। समाचार लिखे जाने तक इसके गोरखपुर स्टेशन पर करीब दो घंटे की देरी से पहुंचने की सूचना थी। वहीं, शकूरबस्ती से दरभंगा आने वाली 04098 शकूरबस्ती-दरभंगा पर्व स्पेशल ट्रेन सुबह 9:20 बजे के निर्धारित समय के बजाय करीब तीन घंटे की देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य ट्रेनें भी चल रहीं लेट
स्पेशल ट्रेनों के अलावा कुछ नियमित ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। मुंबई से गोरखपुर आने वाली 11079 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बृहस्पतिवार दोपहर 3:45 बजे रवाना होने का निर्धारित समय था। हालांकि, इसके प्रस्थान का समय पुनर्निर्धारित कर शाम 5:35 बजे कर दिया गया। इस तरह ट्रेन अपने मूल स्टेशन से करीब एक घंटा 50 मिनट की देरी से रवाना हुई। इस ट्रेन को गोरखपुर पहुंचने में 30 घंटे से अधिक का समय लगता है।


कन्फर्म सीट मिली, लेकिन इंतजार से परेशानी
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का इंतजार कर रहे राहुल ने बताया कि वह दिल्ली जाने के लिए समय से स्टेशन पहुंच गए थे, लेकिन ट्रेन के देर से आने के कारण असुविधा हुई। उन्होंने कहा कि ट्रेन में कन्फर्म सीट मिलने की खुशी है, लेकिन देरी से परेशानी भी होती है। इसी ट्रेन से दिल्ली जा रहे अरविंद ने कहा कि स्पेशल ट्रेनों का किराया सामान्य ट्रेनों की तुलना में अधिक होता है। इसके बावजूद ट्रेनों के देर से चलने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। रेलवे को ट्रेनों के संचालन में समय का ध्यान रखना चाहिए, ताकि यात्रियों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed