{"_id":"6675f66afa97c86cd700b824","slug":"joint-team-of-agriculture-department-inspected-seed-shops-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-597065-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सेडिका में पकड़े गए नकलची, तीन रस्टिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सेडिका में पकड़े गए नकलची, तीन रस्टिकेट
Sat, 22 Jun 2024 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 22 Jun 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
सेंट एंड्रयूज कालेज मेें शुक्रवार को बीए-एलएलबी 6वें समेस्टर की परीक्षा में तीन नकलची पकड़े गए। तीनों को रस्टिकेट कर दिया गया। नकल की शिकायत किसी ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि विभाग के अधिष्ठाता से कर दी, जिन्होंने तत्काल यह सूचना कुलसचिव को दी। कुलसचिव ने सात सदस्यीय सचल दस्ता बनाकर काॅलेज में भेजा। टीम के पहुंचने पर शिकायत सही मिली। परीक्षा कक्ष में चिट बिखरे मिले और तीन छात्र नकल करते हुए पाए गए। दस्ते ने तीनों छात्रों को रस्टिकेट कर केंद्राध्यक्ष और सह केंद्राध्यक्ष को जमकर फटकार लगाई। एक अन्य काॅलेज में भी दो नकलचियों के पकड़े जाने और उन्हें रस्टिकेट किए जाने की सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को मिली।
कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी ने बताया कि शुक्रवार को सेंट एंड्रयूज कॉलेज में नकल की सूचना मिली तो तत्काल सचल दस्ते को भेजा गया। तीन छात्रों पर कार्रवाई के साथ काॅलेज के परीक्षा प्रबंधन को फटकार लगाई गई है।
विज्ञापन
कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी ने बताया कि शुक्रवार को सेंट एंड्रयूज कॉलेज में नकल की सूचना मिली तो तत्काल सचल दस्ते को भेजा गया। तीन छात्रों पर कार्रवाई के साथ काॅलेज के परीक्षा प्रबंधन को फटकार लगाई गई है।
विज्ञापन