{"_id":"6675f5e9c8265e2dbe0a4a34","slug":"joint-team-of-agriculture-department-inspected-seed-shops-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-596956-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने बीज की दुकानों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने बीज की दुकानों का किया निरीक्षण
Sat, 22 Jun 2024 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 22 Jun 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
खरीफ अभियान के अंतर्गत कृषकों को निर्धारित मूल्य पर गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत समस्त बीज विनिर्माता, थोक बीज विक्रेता, फुटकर बीज विक्रेता, बफर स्टाॅकिस्ट एवं शीर्ष संस्थाओं के भंडारण केंद्रों पर जांच की जा रही है। इस क्रम में भंडारण केंद्रों पर शुक्रवार को तीन टीम ने सघन जांच की। संयुक्त टीम ने 80 दुकानों का निरीक्षण किया तथा 38 नमूने लिए गए। इसे प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने 25 दुकानों का निरीक्षण किया तथा 16 नमूने लिए। इसी प्रकार डाॅ. शत्रुघ्न कुमार सिंह उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी ने सहजनवां के एक खजनी के 33 बीज दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 13 बीज नमूना लिया। वहीं गिरिजेश यादव, अपर जिला कृषि अधिकारी ने गोला एवं बांसगांव तहसील के 22 बीज दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नौ बीज का नमूना लिया।
संयुक्त टीमों ने जनपद में कुल 80 बीज प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर छापेमारी की है। इस दौरान कुल 38 बीज नमूना के नमूने लिए गए हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।