फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Joint Secretary took information about the treatment of Kala-azar and Filaria patients

Gorakhpur News: संयुक्त सचिव ने ली कालाजार व फाइलेरिया रोगियों के उपचार की जानकारी

Sat, 13 Apr 2024 03:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Joint Secretary took information about the treatment of Kala-azar and Filaria patients
गोरखपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजीव मांझी ने शुक्रवार को कुशीनगर से वापस आते वक्त एम्स का दौरा किया। इस दौरान एम्स में फैकल्टी, नर्सिंग ऑफिसर, एडमिन स्टाफ, हाउस कीपिंग स्टाफ और सुरक्षा स्टाफ की तरफ से आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। इसके अलावा कालाजार, फाइलेरिया और अन्य वेक्टर बॉर्न डिजीज के इलाज के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. अरुप मोहंती ने बताया कि संयुक्त सचिव ने स्वच्छता प्रश्नोत्तरी में भाग लिया और प्रतिभागियों और विजेताओं की सराहना की। उन्होंने स्वच्छता रैली में भी हिस्सा लिया। परिसर में साफ-सफाई को देखने के बाद स्वच्छता पखवाड़ा संचालित करने के लिए एम्स की सराहना की।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव राजीव मांझी ने कुशीनगर जिले में फाइलेरिया और कालाजार प्रभावित गांवों का दौरा करने के बाद गोरखपुर में इस रोग के इलाज की सुविधा और जिनका इलाज हो चुका है उनके अनुभव भी एकत्रित किए। उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश से इस बीमारी को खत्म करने के लिए एम्स के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed