फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   joint family postponed marriages due to Corona

कोरोना का ग्रहण: संयुक्त परिवार वालों ने टाली अपने घरों की शादियां, सरकार ने सीमित की कार्यक्रमों में शामिल होने की संख्या

Fri, 21 May 2021 01:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 21 May 2021 01:51 PM IST
सार

संयुक्त परिवार वालों का कहना है कि उनके घर में ही बुजुर्गों और बच्चों को मिलाकर कुल इससे ज्यादा की संख्या हो जाएगी। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों की संख्या। हड़बड़ी में करने से अच्छा है कि अगले लगन में कोविड प्रोटोकॉल के तहत शादी की जाए। 

विज्ञापन
joint family postponed marriages due to Corona
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश सरकार ने पहले शादियों में 50 से 100 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी थी। अब इसे घटाते हुए सिर्फ 25 लोगों की इजाजत दी गई है। ऐसे में संयुक्त परिवार वालों ने अपने घर में होने वाली शादियों को फिलहाल टाल दिया है। उनका मानना है कि किसी पारिवारिक कार्यक्रम में जब परिजन ही शामिल न हो सकें तो ऐसे आयोजन का औचित्य ही क्या रह जाएगा। लोग कार्यक्रमों को इसी वजह से टाल दे रहे हैं।
विज्ञापन


संयुक्त परिवार वालों का कहना है कि उनके घर में ही बुजुर्गों और बच्चों को मिलाकर कुल इससे ज्यादा की संख्या हो जाएगी। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों की संख्या। हड़बड़ी में करने से अच्छा है कि अगले लगन में कोविड प्रोटोकॉल के तहत शादी की जाए। उनका कहना है कि परिवार के सभी सदस्य यदि पारिवारिक उत्सव में शामिल न हो सकें तो फिर महोत्सव यादगार नहीं बनता। ऐसे में लोग शादी को टालकर आगे ले जाना चाह रहे हैं।
विज्ञापन


100 से अधिक कैटरिंग टाली गई
कैटरिंग का काम करने वाले अतुल ने बताया कि शादियों में 25 लोगों की संख्या निर्धारित किए जाने से अभी तक उनकी खुद की 15 से अधिक कैटरिंग टल गई है। उनके साथ काम करने वाले अन्य लोगों की बुकिंग भी टाली गई है। तारामंडल के हरी ने बताया कि उनकी भी कैटरिंग थी जिसे लोगों ने टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-1

राहुल श्रीवास्तव का संयुक्त परिवार है। इनके चचेरे भाई के लड़के की शादी 24 मई को होनी थी। लेकिन अब 25 लोगों के शामिल होने के चलते शादी का कार्यक्रम टाल दिया गया है। परिवार के कुछ लोगों ने जुलाई यह इसके बाद का मुहूर्त देखने का मन बनाया है लेकिन बुजुर्गों का मन है कि नवंबर तक शादी को टाल दिया जाए।

केस-2
अखिलेश के घर 26 मई को शादी होनी थी। तारामंडल स्थित अनोखी मैरेज हाउस में शादी होनी थी। बुकिंग भी हो चुकी है लेकिन अब 25 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति होने से शादी को टाल दिया गया है। नवंबर में किसी शुभ मुहूर्त को देखते हुए शादी की बुकिंग कर ली जाएगी। कैटरिंग व अन्य सभी बुकिंग कैंसिल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed