फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Job application in hands, dreams of children in eyes.

Gorakhpur News: हाथों में नौकरी का आवेदन, आंखों में बच्चों के सपने

Mon, 23 Oct 2023 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 23 Oct 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Job application in hands, dreams of children in eyes.
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित वृहद रोजगार मेले में अभ्यर्थियों का रेला सुबह से लग गया। अपनी योग्यता के अनुरूप नौकरी पाने के लिए घर गृहस्थी की बागडोर संभाल रहीं महिलाएं भी बच्चों संग पहुंचीं। उनके हाथों में नौकरी का आवेदन ही नहीं, आंखों में बच्चों को सपने नजर आए। महिलाओं को उम्मीद थी यदि नौकरी मिल जाएगी तो बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए आमदनी का इंतजाम हो जाएगा। इससे परिवार का खर्च भी आसानी से चल जाएगा।
विज्ञापन



रोजगार मेले में गोरखपुर और बस्ती मंडल के अलावा आसपास के अन्य जनपदों के अभ्यर्थी भी पहुंचे। सुबह सात बजे से ही अभ्यर्थियों का रेला लग गया। विभिन्न जगहों से अभ्यर्थियों को बसों से लाया गया। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गेट के बाहर से लेकर भीतर तक भीड़ रही।
विज्ञापन

रोड से लेकर परिसर तक जहां-तहां आवेदन फार्म भरते दिखे लोग। यहां तमाम महिलाएं भी अपने बच्चों संग नौकरी की तलाश में पहुंचीं थीं। उनका कहना है कि यदि हमें कोई नौकरी मिल जाएगी तो मजबूती से परिवार का खर्च चल सकेगा। बच्चों की पढ़ाई में आने वाले खर्च को जुटाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed