{"_id":"620a0735a4ed28668a39b1c0","slug":"jila-badar-ramnakshatra-yadav-campaigning-for-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जिला बदर रामनक्षत्र यादव कर रहा चुनाव प्रचार, फोटो सामने आने के बाद लोगों ने उठाया सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जिला बदर रामनक्षत्र यादव कर रहा चुनाव प्रचार, फोटो सामने आने के बाद लोगों ने उठाया सवाल
Mon, 14 Feb 2022 01:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:09 PM IST
सार
चुनाव प्रभावित होने की आशंका पर पुलिस ने जिला बदर किया था। पगड़ी बांधकर एक जनसभा में फोटो सामने आने के बाद लोगों ने सवाल उठाया।
विज्ञापन
जिला बदर बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में जिस जिला बदर अपराधी से चुनाव में खलल डालने की आशंका खुद पुलिस को है, वही रामनक्षत्र खुलेआम चौरीचौरा इलाके में चुनाव प्रचार कर रहा है। 6 फरवरी 2022 को पुलिस ने टेलहना निवासी रामनक्षत्र यादव को जिला बदर किया था। उसे बस्ती जिले में रोज हाजिरी देनी है, लेकिन पुलिस के नियम कानून की धज्जियां उड़ाकर चौरीचौरा में जनसभा करते हुए रविवार को देखा गया। अफसोस की बात यह है कि जिला बदर के आदेश के बाद भी पुलिस को ये खोजे नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, टेलहना निवासी रामनक्षत्र यादव पर हत्या की कोशिश समेत करीब 11 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को इससे चुनाव में अशांति का खतरा था। पुलिस की रिपोर्ट पर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने जिला बदर का आदेश जारी कर दिया। पुलिस उसके घर गई तो रामरक्षत्र नहीं मिला। पुलिस ने घर, गांव में मुनादी कराकर लोगों को इसके बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस की मानें तो उसे इसके बाद भी वह नहीं मिला। जबकि, हकीकत इसके उलट है। वह क्षेत्र में लगातार चुनाव प्रचार कर रहा था। पहले गांव की गलियों में घूम रहा था और अब चुनाव नजदीक आते ही मंच भी संभाल लिया है।
विज्ञापन
रविवार को चौरीचौरा के भोपा बाजार में एक पार्टी ने वोटरों को रिझाने के लिए जनसभा का आयोजन किया था। इस सभा के मंच पर रामनक्षत्र यादव न सिर्फ मौजूद था, बल्कि जनसभा को भी उसने संबोधित किया।
सीओ चौरीचौरा अखिलानंद ने कहा कि जिला बदर बदमाश अगर घूम रहा है तो इसकी जानकारी कर उस पर गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। उसे पुलिस जिला बदर करने की कार्रवाई पूरा करेगी।