फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jewellery worth Rs 4 lakh and cash worth Rs 1 lakh stolen from the locked house of a retired inspector.

Gorakhpur News: रिटायर्ड दरोगा के बंद मकान से चार लाख के जेवर, एक लाख नकदी चोरी

Tue, 18 Nov 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 18 Nov 2025 01:51 AM IST
सार

महराजगंज से वह रिटायर्ड हुईं हैं। उनकी बेटी की तबीयत खराब होने के कारण वे करीब एक माह पहले मकान में ताला लगाकर परिवार सहित आजमगढ़ चली गई थीं। इसी बीच चोर चहारदीवारी फांदकर घर में घुसे और मकान का ताला तोड़कर अलमारी से गहने व नकदी ले गए।
 

विज्ञापन
Jewellery worth Rs 4 lakh and cash worth Rs 1 lakh stolen from the locked house of a retired inspector.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

शाहपुर क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर नंबर तीन में रिटायर्ड महिला दरोगा प्रभावती के एक महीने से बंद मकान में ताला तोड़कर चोरी हो गई। चोर करीब चार लाख के जेवर व एक लाख नकदी ले गए हैं। घटना की जानकारी सोमवार शाम को हुई, जब दरोगा का बेटा गोलू मकान पर पहुंचा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जिले के रौनापार क्षेत्र के बढ़डिहा निवासी प्रभावती राय उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा थीं। महराजगंज से वह रिटायर्ड हुईं हैं। उनकी बेटी की तबीयत खराब होने के कारण वे करीब एक माह पहले मकान में ताला लगाकर परिवार सहित आजमगढ़ चली गई थीं। इसी बीच चोर चहारदीवारी फांदकर घर में घुसे और मकान का ताला तोड़कर अलमारी से गहने व नकदी ले गए।
विज्ञापन


सोमवार शाम लगभग सात बजे प्रभावती का बेटा गोलू राय जब मकान पहुंचा तो देखा कि ताला टूटा है। अंदर सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उसने शाहपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच की। थाना प्रभारी नीरज राय ने बताया कि और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed