{"_id":"6a2c74c58044b7c7790be288","slug":"jewellery-worth-45-lakh-missing-from-cross-road-mall-showroom-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1351928-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: क्रॉस रोड मॉल के ज्वेलरी शोरूम से 45 लाख के गहने गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: क्रॉस रोड मॉल के ज्वेलरी शोरूम से 45 लाख के गहने गायब
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र स्थित क्रॉस रोड मॉल में एक ज्वेलरी शोरूम से करीब 45 लाख रुपये मूल्य के सोने और हीरे के आभूषण गायब होने का मामला सामने आया है। स्टॉक जांच के दौरान पता चली इस गड़बड़ी के बाद शोरूम संचालक ने कर्मचारियों पर संदेह जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सूरजकुंड कॉलोनी निवासी राजेश कुमार बालानी ने पुलिस को बताया कि क्रॉस रोड मॉल के भूतल पर उनकी मेसर्स सान्वी ज्वेलर्स के नाम से दुकान संचालित है। यहां सोने, चांदी, हीरे समेत अन्य बहुमूल्य आभूषणों का कारोबार होता है। 12 मार्च 2026 को दोपहर करीब एक बजे वह दुकान के गोदाम में रखे आभूषणों के स्टॉक का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें पता चला कि सोने और हीरे के कुछ आभूषण गायब हैं।
पुलिस से की गई शिकायत के अनुसार, चूड़ियां, अंगूठियां, कान के टॉप्स और झुमकों समेत कई कीमती आभूषणों की जगह उसी डिजाइन के नकली गहने रख दिए गए थे। जांच में पता चला कि असली आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। गायब हुए गहनों की अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये बताई गई है। शोरूम में सात कर्मचारी कार्यरत हैं। घटना की जानकारी होने के बाद सभी कर्मचारियों से पूछताछ की गई लेकिन किसी ने भी घटना की जानकारी होने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
शोरूम संचालक ने आशंका जताई है कि कर्मचारियों में से किसी एक या एक से अधिक ने बाहरी व्यक्तियों के साथ मिलकर साजिश के तहत चोरी को अंजाम दिया हो सकता है। राजेश कुमार बालानी का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर से काफी खोजबीन की और कैंट थाने में भी सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एसएसपी को भी प्रार्थना पत्र भेजा गया। कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय में आवेदन किया। अब न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।