फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   jeweller gun point looted

बाइक सवार बदमाशों ने आभूषण व्यापारी को असलहा सटाकर लूटा

Fri, 10 Jan 2020 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरपुर बुदहट (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 10 Jan 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
jeweller gun point looted
victim jeweller - फोटो : amarujala
इलाके की सिंहवलिया पुलिया के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने आभूषण व्यापारी को असलहा सटाकर नकदी और जेवरात लूट लिए। बदमाश 1.25 लाख के जेवरात और सत्रह सौ रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। व्यापारी ने थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


हरपुर बुदहट इलाके के पचौरी निवासी सुभाष वर्मा की कटसहरा चौराहे पर सोने-चांदी की दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम छह बजे वह दुकान बंद कर बाइक की डिकी में जेवरात रख घर जा रहे थे। सिंहवलिया पुलिया के पास पीछे से आ रहे एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में कारोबारी ने बताया कि बदमाशों ने उनकी कनपटी पर असलहा सटा दिया और जेब में रखे सत्रह सौ रुपये और 20 ग्राम सोना व 850 ग्राम चांदी के जेवरात लूट लिए। वारदात के बाद व्यापारी थाने के लिए निकले तो रास्ते में आ रही पीआरवी यूपी 112 के पुलिस कर्मियों को जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने बदमाशों का पता लगाने की जगह उन्हें थाने जाने की सलाह दी। जिसके बाद शुक्रवार की सुबह व्यापारी थाने पहुंचे और तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed