फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   jedas mill owner immovable property will be auctioned

गोरखपुर: नीलाम होगी जेडास मिल के मालिक की अचल संपत्ति, पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

Sat, 01 Jan 2022 12:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 01 Jan 2022 12:15 PM IST
सार

ध्रुव नारायण सिंह कूटने के लिए आवंटित 6.39 करोड़ का धान हड़प गया था। अक्तूबर 2021 में भी अचल संपत्ति जब्त की गई थी। वर्तमान में बाजार कीमत 43.35 लाख रुपये।

विज्ञापन
jedas mill owner immovable property will be auctioned
धान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन का 6.39 करोड़ रुपये कीमत का धान हड़पने वाले, राइस मिलर ध्रुव नारायण सिंह की जब्त संपत्ति को नीलाम होगी। इसकी प्रक्रिया प्रशासन ने शुरू कर दी है। जेडास मिल के मालिक ध्रुव नारायण सिंह को 31 दिसंबर तक फेडरेशन का धन लौटाने की मोहलत दी गई थी। मिल मालिक समय सीमा में धन नहीं लौटा सका, ऐेसे में जब्त संपत्ति नीलाम कर वसूली की जाएगी।

विज्ञापन

   
क्षेत्रीय खाद्य निगम के डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडेय ने बताया कि गीडा थाना क्षेत्र के लखनापार निवासी ध्रुव नारायण सिंह की जेडास राइस मिल को वर्ष 2020-21 में 6,39,15,605 रुपये कीमत का धान कूटने के लिए आवंटित किया गया था। मिल मालिक ने चावल बना कर दिया ही नहीं।
विज्ञापन


इस पर अप्रैल-मई 2021 में जांच की गई तो मिल बंद पाई गई। मिल में यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन की ओर से जारी धान भी नहीं था। इस पर मिल को सील कर दिया गया था। मिल मालिक और उसके पार्टनर फरार हो गए थे। अक्तूबर 2021 में उनकी अचल संपत्ति जब्त कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्रुव नारायण सिंह की जब्त की गई अचल संपत्ति की कीमत 43.35 लाख रुपये आंकी गई है। एसडीएम सहजनवां सुरेश कुमार राय ने बताया कि जेडास मिल के मालिक ध्रुव नारायण सिंह और तीन महिला हिस्सेदारों सहित पार्टनर  संदीप कुमार, अजीत कुमार को 31 दिसंबर तक का समय दिया गया था। समय सीमा पूरी होने पर, अब जब्त अचल संपत्ति को नीलाम कर वसूली प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed