{"_id":"64fccda9a6d95051ab0cf6e9","slug":"jc-starts-the-week-of-marathon-run-by-going-green-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-299803-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मैराथन रन का गो ग्रीन से जेसी सप्ताह का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मैराथन रन का गो ग्रीन से जेसी सप्ताह का आगाज
Sun, 10 Sep 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन की तरफ से नौ से 15 सितंबर तक जेसी सप्ताह चलेगा। शनिवार को इसकी शुरूआत मैराथन रन का गो ग्रीन के साथ शुरू हुआ। अध्यक्ष गौरव जालान ने बताया कि पहले दिन बारिश के बावजूद मैराथन में लोगों का उत्साह देखने लायक था।
मैराथन में विभिन्न आयु वर्ग के 500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर अभिषेक पासवान, द्वितीय स्थान पर पिंटू कुमार और तृतीय स्थान पर महेंद्र सिंह रहे। वहीं, महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर पूजा वर्मा, द्वितीय स्थान पर काजल पासवान ने बाजी मारी।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक अनिल श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। कहा कि जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन का यह प्रयास सराहनीय है। संयोजक गौरव जैन ने बताया कि विजेताओं को पुरस्कृत किया गया एवं तीन लकी विजेताओं को लकी ड्रा के माध्यम से उपहार दिए गए।
विज्ञापन
संयोजक अनुपम अग्रवाल ने बताया कि रविवार को दूसरे दिन मेगा डोनेशन कैंप एवं किड्स मेला सीजन-2 सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित होगा। इस दौरान सचिव मोहित मित्तल, हिमांशु अग्रवाल, संकेत अग्रवाल,आयुष गर्ग, विभोर पोद्दार, बिट्टू जालान, आकाश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, आदित्य रुंगटा आदि मौजूद रहे।