{"_id":"64d68ff1655afe0385024a14","slug":"jan-aushadhi-kendra-will-open-at-railway-stations-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-270181-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे जनऔषधि केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे जनऔषधि केंद्र
विज्ञापन
सरकार के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे ने शुरू की तैयारी, गोरखपुर, बनारस, काशीपुर और लखनऊ स्टेशन चिह्नित
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रेलवे यात्रियों और आमजन की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशनों पर सस्ती और सुलभ जेनरिक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। रेलवे की ओर से 50 स्टेशनों पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए लखनऊ, गोरखपुर, बनारस और काशीपुर रेलवे स्टेशनों चयन पूर्वोत्तर रेलवे ने किया है।
रेलवे से जारी सूचना के अनुसार 100-120 वर्ग फुट के चिह्नित स्थानों पर औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए मंडल मुख्यालय की ओर से ई नीलामी के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। औषधि केंद्र के निर्माण के लिए राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, अहमदाबाद ने सभी स्टेशनों के लिए एक समान आउटलेट की डिजाइन तैयार की है। इस केंद्र के संचालन के लिए आंवटी को तीन वर्ष का लाइसेंस दिया जाएगा।
कोट
रेलवे स्टेशनों पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोलने के संबंध में तैयारी की जा रही है। इन केंद्रों को सर्कुलेटिंग एरिया या ऐसी जगहों पर स्थापित किया जाएगा। जहां लोग आसानी से पहुंच सके। -पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ