फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jan Aushadhi Center will open at railway station

अच्छी खबर: रेलवे स्टेशन पर खुलेगा जन औषधि केंद्र, यात्रियों को मिलेंगी सस्ती दवाएं

Mon, 04 Dec 2023 04:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 04 Dec 2023 04:44 PM IST
सार

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए लखनऊ मंडल के गोरखपुर जंक्शन एवं लखनऊ जंक्शन स्टेशन को, वाराणसी मंडल के बनारस स्टेशन को तथा इज्जतनगर मंडल के काशीपुर स्टेशन को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोलने के लिए चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन
Jan Aushadhi Center will open at railway station
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जन औषधि केंद्र खुलेगा। इससे यात्रियों को स्टेशन पर ही सस्ती दवाएं मिल सकेंगी। इसके लिए रेलवे प्रशासन जल्द ही ई-ऑक्शन करेगा।
विज्ञापन


यात्रियों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए गोरखपुर, बनारस, लखनऊ जंक्शन और काशीपुर स्टेशन पर भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत जन औषधि केंद्र खोले जाने हैं। इन केंद्रों पर उपलब्ध जेनेरिक दवाइयों की कीमत ब्रांडेड अंग्रेजी दवाइयों से काफी सस्ती होंगी।


सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए लखनऊ मंडल के गोरखपुर जंक्शन एवं लखनऊ जंक्शन स्टेशन को, वाराणसी मंडल के बनारस स्टेशन को तथा इज्जतनगर मंडल के काशीपुर स्टेशन को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोलने के लिए चिह्नित किया गया है। बनारस स्टेशन पर केंद्र खोलने के लिए ई-ऑक्शन किया जा चुका है। अन्य तीनों जगह भी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed