{"_id":"646d184d648fbb7a4e05ea45","slug":"jammed-for-three-hours-by-keeping-the-dead-body-case-of-murder-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-179523-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिली थी लाश: गोरखपुर में शव रखकर पांच घंटे तक लगाया जाम, हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिली थी लाश: गोरखपुर में शव रखकर पांच घंटे तक लगाया जाम, हत्या का केस दर्ज
Wed, 24 May 2023 01:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 01:46 PM IST
विज्ञापन
शव रखकर पांच घंटे तक लगाया जाम, हत्या का केस दर्ज
गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके के बोहबार गांव के किशन निषाद (20) के मौत मामले में मंगलवार को परिजन और ग्रामीण सड़क पर उतर गए। उन्होंने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। आरोप लगाया कि प्रेमिका व उसके घरवालों ने हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका था। करीब तीन घंटे तक खुरुहरी गांव के पास सड़क जाम कर दी। बाद में पुलिस ने एफआईआर कॉपी देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, किशन निषाद की लाश सोमवार सुबह चौरीचौरा में रेलवे ट्रैक पर मिली थी। पोस्टमार्टम के बाद शव घर आने पर परिजन व ग्रामीण खुरुहरी चौराहे पर मंगलवार शाम पहुंच गए और सड़क जाम कर दी। किशन के भाई जिगर निषाद ने तहरीर देकर अपने भाई की हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: कच्ची उम्र में इश्क का असर: आधी रात युवक के घर पहुंची 13 साल की किशोरी, बोली- तुझसे ही करूंगी शादी
विज्ञापन
उसने बताया कि उसके भाई के साथ संबंध रखने वाली उसी गांव की मनीषा यादव पुत्री रामा ने हत्या करवा दी है। हत्या का केस दर्ज करने और अन्य मांग को लेकर परिजन आक्रोश में थे। बाद में पुलिस ने गांव की युवती और उसके परिवार वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एसडीएम शिवम सिंह, एएसपी मानुष पारीक, थानेदार गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि उनकी मांग पर एफआईआर दर्ज हो गई है। पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। इसके बाद परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।