फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jail is reaching craze of teenagers family members

सावधान: किशोरों की सनक पहुंचा रही जेल, घरवाले भी हो रहे शर्मसार

Tue, 15 Aug 2023 10:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 15 Aug 2023 10:43 AM IST
सार

11वीं के एक छात्र को पुलिस ने पकड़ा। आरोप है कि उसने अपने ही क्लास की तीन लड़कियों की न सिर्फ अश्लील फोटो बनाई, बल्कि उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। पकड़े जाने के बाद जब मां-बाप थाने आए तो बेटे की करतूत सुनकर शर्मसार हो गए।

विज्ञापन
Jail is reaching craze of teenagers family members
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

 बीते कुछ समय से ऐसे कई मामले सामने आ रहे जिनमें किशोरों के हाथों में मौजूद मोबाइल फोन का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई में मदद के लिए नहीं हो रहा। सोशल मीडिया पर मौजूद नकारात्मक तथ्यों से प्रेरित होकर वे कई ऐसे कारनामे कर दे रहे हैं, जो उन्हें बाल सुधार गृह तक तो ले ही जा रहे हैं, उनकी करतूतों से घरवालों को भी शर्मसार होना पड़ रहा है।

विज्ञापन


बीते दिनों शाहपुर थाने में ऐसा ही मामला सामने आया। 11वीं के एक छात्र को पुलिस ने पकड़ा। आरोप है कि उसने अपने ही क्लास की तीन लड़कियों की न सिर्फ अश्लील फोटो बनाई, बल्कि उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।
विज्ञापन


पकड़े जाने के बाद जब मां-बाप थाने आए तो बेटे की करतूत सुनकर शर्मसार हो गए। बेटे को फटकार लगाई लेकिन चूंकि उसके कॅरिअर का सवाल था तो पुलिस से मिन्नतें भी कीं। लेकिन बात इतनी आगे बढ़ गई थी कि तीन बच्चियों को इंसाफ दिलाने के लिए आरोपी पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: स्नातक और परास्नातक में आरक्षित वर्ग में प्रवेश के लिए कल का कटऑफ जारी

 

इस तरह की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नाम से एक एप है, जिसका इस्तेमाल कर साधारण फोटो को भी अश्लील बनाया जा सकता है। किशोर इसी एप का इस्तेमाल कर फंस रहे हैं। दूसरे कई ऐसे बच्चे भी पिछले दिनों में बाल सुधार गृह भेजे गए, जिन्होंने आपत्तिजनक रील बना दिए और फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया।

इस तरह के ज्यादातर मामले हाईप्रोफाइल स्कूलों के सामने आ रहे हैं। इसमें लोग अपने बच्चों का दाखिला कराने के बाद से ही यह मान लेते हैं कि बच्चे की पढ़ाई बेहतर ही होगी, लेकिन अब इस तरह के मामलों ने स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है।

इसे भी पढ़ें: नौकाविहार जाना है तो गाड़ी न ले जाएं...आज रूट डायवर्ट रहेगा
 

केस एक
मार्च 2023:
शाहपुर थाने में ही एक छात्र पर आरोप लगा कि उसने छात्राओं की आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ा तो पता चला कि उसने एक प्रोग्राम के दौरान छात्राओं का फोटो ली थी। फिर एप की मदद से उसे एडिट कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। आरोपी पर पुलिस ने कार्रवाई की थी।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर और देवरिया में दो सीएससी संचालकों को गोली मारकर 3.68 लाख लूटे, दोनों अस्पताल में भर्ती

केस दो
फरवरी 23:
गोरखनाथ इलाके में एक युवती का फोटो वायरल करने की शिकायत आई। जांच में पता चला कि उसके दोस्त के छोटे भाई ने ही ऐसी हरकत की थी। उसने भी एप की मदद से फोटो को अश्लील बना दिया था और फिर उसे वायरल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed