फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jagdishpur JE of Electricity Corporation suspended in Gorakhpur Sonbarsa incident

सोनबरसा कांड : जगदीशपुर का जेई किया गया निलंबित, एक्सईएन का हो चुका है तबादला- हाईटेंशन लाइन से हुई थी 3 मौतें

Mon, 06 Jan 2025 01:55 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 06 Jan 2025 01:55 PM IST
सार

सूत्रों की माने तो कुछ अधिकारियों पर मुख्यालय से गाज गिरना तय माना जा रहा था। हाल ही में गुलरिया के एक्सईएन हर्ष राज रस्तोगी को हटाया गया। इसके कुछ ही दिन बाद रविवार को जगदीशपुर के के जेई रविंद्र चौबे को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
Jagdishpur JE of Electricity Corporation suspended in Gorakhpur Sonbarsa incident
हाईटेंशन लाइन हादसे में हो गई थी तीन लोगों की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनबरसा बाजार में 29 दिसंबर को करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्री समेत तीन की मृत्यु के मामले में जगदीशपुर के जेई रविंद्र चौबे को निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीण वितरण मंडल प्रथम के अधीक्षण अभियंता डीके सिंह ने रविवार शाम निलंबन का आदेश जारी किया। जेई को विद्युत परीक्षण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले विद्युत वितरण खंड प्रथम गुलरिहा के अधिशासी अभियंता हर्षराज रस्तोगी को हटाकर महराजगंज भेजा जा चुका है। जगदीशपुर में सरदारनगर के जेई रणविजय बिंद को भेजा गया है। सुरेंद्र चंद्र पाल को सरदारनगर का जेई बनाया गया है।बता दें कि सोनबरसा मामले में घटना घटने के बाद शासन की ओर से मुआवजा भी दिया गया था।
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर दुख जताया था। मामले के तह तक जाने के लिए मुख्य अभियंता वितरण ने दो सदस्य जांच टीम गठित की थी। इसके बाद मामले की जांच कर टीम ने रिपोर्ट सौंपा था। हालांकि रिपोर्ट को गोपनीय रखा गया था, लेकिन सूत्रों की माने तो कुछ अधिकारियों पर मुख्यालय से गाज गिरना तय माना जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में गुलरिया के एक्सईएन हर्ष राज रस्तोगी को हटाया गया। इसके कुछ ही दिन बाद रविवार को जगदीशपुर के के जेई रविंद्र चौबे को निलंबित कर दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि अभी कुछ और अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है। वह भी निलंबन या ट्रांसफर की जद में आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed